BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

सपा प्रत्याशी ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चुनाव अभियान की शुरुआत की

विजन लाइव/ दादरी
 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को दादरी नगर में जनसंपर्क कर पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अयूब मलिक के लिए समर्थन जुटाया। इस दौरान सपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अयूब मलिक ने मिहिर भोज डिग्री कॉलेजे स्थित सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लेते हुए अपने दैनिक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बाबा भीमराव अम्बेडकर एवं राव उमराव भाटी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि दादरी नगर महत्वपूर्ण शहर होने के बावजूद भी विकास कार्यों में पिछड़ा हुआ है, पिछले लम्बे समय से विकास की सभी योजना ठप्प पड़ी हुई है। नगर पालिका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। चुनाव के समय लोकलुभावन वायदे करने वाली भाजपा ने दादरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी  की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, समाजवादी पार्टी विकास करने में विश्वास करती है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी अयूब मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जबकि भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए जनता को जाति और संप्रदाय में बात कर आपसी भाईचारे को खत्म कर रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, उपदेश नागर, राघवेंद्र दुबे, मिंटी खारी,  मुकेश सिसोदिया, विकास भनौता, अवनीश भाटी, कुलदीप भाटी, राजेश दीक्षित, विनीत यादव एडवोकेट, मोहित नागर, संजीव नागर, प्रशांत भाटी, विजय गुर्जर, वकील सिद्दकी, नीतीश भाटी, पंकज आदि मौजूद रहे।