विजन लाइव/ दनकौर
ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने दनकौर कस्बे से भाजपा प्रत्याशी राजवती देवी व बिलासपुर कस्बे से भाजपा प्रत्याशी सुदेश नागर के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया
इस मौके पर बिलासपुर और दनकौर कस्बे में सांसद डॉ महेश शर्मा ने लोगों से वोट भी मांगे इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री वह दनकौर निकाय चुनाव प्रभारी हरीशचंद भाटी बिलासपुर निकाय चुनाव प्रभारी योगेंद्र चौधरी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर दनकौर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कासना मंडल अध्यक्ष जगदीप नागर भी मौजूद रहे उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए वोटर्स से खास अपील की उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
भाजपा सरकार सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार से लेकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का सभी को लाभ मिल रहा है विकास को रफ्तार देने के लिए प्रदेश की जनता नगर निकाय चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को भारी बहुमत से जिताएगी। आप सबका एक-एक वोट कीमती है। सोच समझकर मतदान करें उन्होंने जनता से वोट के मोल को पहचानने की अपील की। उन्होंने कहा कि वोट हमारी ताकत है। इसका सही इस्तेमाल करें। अधिक से अधिक मतदान करें। भाजपा कार्यकर्ताओं को जिताएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।
पहले माफिया राज था। अब माफिया घुटनों के बल पर आ गए हैं। इस मौके पर बिलासपुर और दनकौर कस्बे में सांसद डॉ महेश शर्मा का जोरदार स्वागत हुआ दनकौर से प्रत्याशी राजवती देवी व उनके पुत्र दीपक सिंह बिलासपुर से प्रत्याशी सुदेश नागर के पति कुक्की नागर ने लोगों से समर्थन की अपील की