BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

होली के रंग बच्चों के संग:--जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा मे होली का रंग चढ़ा

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल सेक्टर स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में होली का रंग चढ़ गया है।  होली के पावन पर्व के उपलक्ष में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने परंपरागत  रंगबिरंगी वेशभूषा में होली के नृत्य गीत नाटक आदि प्रस्तुत किए, सम्पूर्ण वातावरण उमंग और उल्लास से सराबोर हो गया। तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो गया। होली के पर्व के साथ त्यौहार के अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्यों को बताया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ होली के रंग में रंग गए। शिक्षक एव शिक्षिकाओ ने आपस में मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाया तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संगीत विभाग ने गीत संगीत के अनूठी सुर– तान से विद्यालय प्रांगण को मंत्रमुग्ध कर दिया। सबने मीठी – मीठी गुजिया का आनंद लेकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ रेनू सहगल ने सबको होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा  कि यह होली हमारे जीवन में बुराइयों को समाप्त कर अच्छाइयों का समावेश करती है तथा परस्पर प्रेम बंधुत्व भाईचारे को जागृत करती है। हमें अपने समस्त वैमनस्य व शत्रुता को त्याग कर एक दूसरे के साथ  मिलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करने हेतु प्रेरणा देती है।