BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

छात्र छात्राओं ने वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में शैक्षिक भ्रमण किया

विजन लाइव/ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय
 चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की एप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी छात्र-छात्राओं ने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह एवं समन्वयक वरिष्ठ प्रोफेसर  वाई विमला   के निर्देशन में वन अनुसंधान संस्थान देहरादून का शैक्षिक भ्रमण किया। डॉक्टर लक्ष्मण नागर के अनुसार वहां पर छात्रों ने पांच संग्रहालय वन व्याधि विभाग, सिल्विकल्चर, सोशल फॉरेस्ट्री, नॉन वुडफोरेस्ट प्रोडक्ट, एंटोंमोलॉजी संग्रहालय  का भ्रमण किया। डॉक्टर दिनेश पंवार ने बताया कि इसके बाद छात्रों ने वन व्याधि प्रभाग की प्रयोगशाला का निरीक्षण किया जिसमें विभाग के अध्यक्ष डॉ अमित पांडे ने और डॉक्टर मनोज कुमार ने वनों में  सूक्ष्मजीवों से लगने वाली विभिन्न प्रकार की  बीमारियों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक प्लांट  पैथोलॉजिस्ट के सामने  सूक्ष्म जीवों से उत्पन्न बीमारियों को काबू करने वाले नए   प्रगतिशील तरीको को विकसित करना चुनौती पूर्ण  होता है। छात्र छात्राओं ने पौधों  में सूक्ष्म जीव से होने वाली विभिन्न प्रकार के रोगों और उनके निवारण के बारे में जाना।