BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

धर्मार्थ जन सेवा समिति (पंजी. ) का नेत्र ज्योति वार्षिक सम्मान समारोह-2023 संपन्न

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
ग्राम भट्टा पारसौल में धर्मार्थ जन सेवा समिति (पंजी. ) का नेत्र ज्योति वार्षिक सम्मान समारोह-2023 संपन्न हुआ। धर्मार्थ जन सेवा समिति (पंजी. ) प्रति माह की 13 तारीख को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन करती चली आ रही है, साथ ही मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन भी करवाए जाते हैं। प्रति वर्ष की भांति इस बार भी आज 13 मार्च को नेत्र ज्योति को वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर अख्तर हॉस्पिटल बिलासपुर के चेयरमैन डॉक्टर अख्तर हुसैन, भारद्वाज ऑप्टिकल्स मंडी श्याम नगर के चेयरमैन डॉ योगेश भारद्वाज, बांके बिहारी ऑप्टिकल्स दनकौर के डॉक्टर अमित शर्मा, कुनिका ऑप्टिकल्स दनकौर के डॉक्टर रविंद्र कुमार,  प्रकाश हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा की डॉक्टर अश्विनी चौहान, डॉक्टर श्वेता राज, नर्सिंग स्टाफ की सुमन पारीक ,सीनियर मार्केटिंग मैनेजर विजय वीर, नर्सिंग स्टाफ दुर्गेश और  डॉक्टर हरेंद्र सिंह धनोरी ,डॉक्टर फूल सिंह धनोरी  डॉ रिजवान रोनीजा ,  डॉ सुरेंद्र भाटी मिर्जापुर, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह भाटी मिर्जापुर,डॉक्टर मेजर छोकर खेरली भाव को स्मृति चिन्ह और फटका पहना कर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने पर चौधरी प्रवीण भारतीय संस्थापक करप्शन फ्री इंडिया मास्टर दिनेश नागर पूर्व जिला अध्यक्ष करप्शन फ्री इंडिया, रामकुमार शर्मा (एलआईसी), मौहम्मद इल्यास -"दनकौरी" संपादक विजन लाइव, चौधरी देवेंद्र सिंह, मोमराज सिंह हरितवान,  मास्टर पन्ना लाल शर्मा, मास्टर गौरी दत्त शर्मा, फतेह चंद शर्मा, मास्टर देवी राम, रतनपाल फौजी, प्रेमपाल सिंह, पहलाद सिंह, सतपाल एंड पार्टी धनोरी के कलाकारों को स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। सतपाल एंड पार्टी और फतेह चंद शर्मा की संगीत मंडली ने सुंदर प्रस्तुतियां देख कर समा बांध दिया।

 लोक गायक मोमराज सिंह हरितवान, सतपाल और मास्टर फतेह चंद शर्मा ने एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति देते हुए कार्यक्रम को अंतिम पायदान तक पहुंचाया। धर्मार्थ जन सेवा समिति  (पंजी. ) के अध्यक्ष ठाकुर भूपेंद्र सिंह भाटी, उपाध्यक्ष मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"  (संपादक- विजन लाइव), और सचिव मास्टर फतेह चंद शर्मा तथा संरक्षक मंडल के सदस्यों ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।