BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नशे के कारोबार का गौतमबुद्धनगर एक बड़ा ठिकाना


ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में स्थित कई कॉलेज और यूनिवर्सिटीज नशे के प्रमुख ठिकाने बने हुए हैं
मौहम्मद इल्यास' "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
गौतमबुद्धनगर नशे के कारोबार का एक बड़ा ठिकाना बनता जा रहा है। नशे की इस कारोबार के लिए यहां पर दर्जनों की संख्या में शिक्षण संस्थान मुफीद साबित हो रहे हैं। देश का एक बड़ा एजुकेशन हब यहां पर स्थित है जहां पर दर्जनों की संख्या में कॉलेज और यूनिवर्सिटीज हैं। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में देश के विभिन्न राज्य से आकर छात्र-छात्राएं शिक्षा पाते हैं। देश ही नहीं बल्कि कि दूसरे देश जैसे अफगानिस्तान नाइजीरिया आदि के छात्र भी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी में स्थित कई कॉलेज और यूनिवर्सिटीज नशे के प्रमुख ठिकाने बने हुए हैं। इन कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं नशे के लिए इधर-उधर भटकते हुए देखे जा सकते हैं। छात्र-छात्राओं के अलावा कि दूसरे लोगों को भी नशे की लत लगातार लग रही है। ग्रेटर नोएडा शहर के एक गोल चक्कर पर तो सरेआम कई महिलाएं तक गांजे की तस्करी करते हुए देखे जा सकती हैं। नशे के कारोबारियों को पुलिस का खुला संरक्षण प्राप्त है। कासना और तुगलपुर ऐसे इलाके हैं जहां गांजा और दूसरे कई नशे की तस्करी जमकर की जाती है। इस बात की पुष्टि खुद गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी खेप को पकड़कर कर डाली है।  कमिशनेरेट  की ग्रेटर नोएडा नॉलेक पार्क थाना पुलिस ने 1.30 करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने 539.600 किलो अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्कर गैंग का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार किया है।।ग्रेटर नोएडा जोन के डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि बीती रात को नॉलेज थाना पुलिस गश्त पर थी। रात करीब 2:15 बजे सेक्टर-150 कट के पास नॉलेज पार्क थाना पुलिस चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक हरियाणा नंबर का एक संदिग्ध वाहन पुलिस को आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने जब वाहन को रोककर जांच की तो उसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ट्रक चालक रतन सिंह पुत्र राजीव सिंह निवासी हसनपुर जिला हापुड़ और उसके साथी सदाशिव मिश्रा पुत्र कृष्ण चंद मिश्रा निवासी उड़ीसा को पकड़कर थाने ले आई। पुलिस ने ट्रक में 539.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

लुधियाना और महाराष्ट्र से भी जुड़ा लिंक
डीसीपी ने बताया कि गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग नोएडा और ग्रेटर नोएडा में गांजा बेचने आए थे। इस पूरे गैंग का मास्टरमाइंड रतन सिंह निवासी हापुड़ है। इसकी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम काफी समय से प्रयास कर रही थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि रतन सिंह का नेटवर्क लुधियाना और महाराष्ट्र में भी है। पिछले दिनों ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना पुलिस ने करीब 500 किलो गांजा बरामद किया था। उस गैंग को भी रतन सिंह चलाता है। गांजा तस्करी का यह खेल लंबे समय से चल रहा है।