BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गाजियाबाद में 26 फरवरी को कवि गुदगुदाएंगे

विजन लाइव/  गाजियाबाद
सामाजिक ,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय काव्य मंच मुंबई के सौजन्य से मिसेज इंडिया केन्या रूही सिंह के दिल्ली आगमन पर एक स्वागत अभिनंदन समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन 26 फरवरी-2023 को गाजियाबाद में हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार के डी बिंदास करेंगे। मुख्य अतिथि की भूमिका में स्वयं रूही सिंह केन्या से शामिल हो रही है। विशिष्ट अतिथि की भूमिका में ओज कवि मधुकर मोनू त्यागी,विशिष्ट अतिथि अनिल माहेश्वरी  मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का शानदार देश की बहुत ही लोकप्रिय मंच संचालिका एवं कवयित्री पूनम माहेश्वरी करेगी। जबकि अन्य शामिल होने वाले कवियों में रजनीश गोयल राज़ दिल्ली, डॉ संगीता राज अलीगढ़,प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम उरई, अनुराधा पाण्डेय दिल्ली,मीनाक्षी दिनेश कुमार दिल्ली,बबिता पाण्डेय दिल्ली,कुमार मोनू राघव हरियाणा,दुर्गेश त्रिपाठी 'प्रयागी' प्रयागराज,अंजली श्रीवास्तव बदायूं, डॉ राकेश मिश्रा लखनऊ,सविता सिंह "शमा" नोएडा शामिल हो रही है। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो अंजनी द्विवेदी "अनमोल" ने मीडिया को बताया कि हमारी संस्था ऑनलाइन कवि सम्मेलन के साथ अब ऑफलाइन कवि सम्मेलन देश के अलग अलग शहरों में आयोजित करने के बारे में विचार कर रही है।
संस्था के सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक विकास मिश्र "सागर"ने इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों जिसमें अंजनी द्विवेदी "अनमोल" संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष,डॉ मंजू मंगल लोढ़ा,संरक्षिका, डॉ. संगीता राज जी कार्यकारी अध्यक्षा,गिरधारी खंडेलवाल कार्यकारी अध्यक्ष विकास मिश्र "सागर" सचिव एवं प्रवक्ता, मुकेश पाण्डेय,राष्ट्रीय संयोजक,ममता बारोट उपाध्यक्षा,अंजली श्रीवास्तव उपाध्यक्षा,शिवांगी सिंह "कृष्णावावरी"
उपाध्यक्षा,निर्भय झा "निर्वाण"
कोषाध्यक्ष, खुशी झा उपाध्यक्षा,रोशनश्री 
क्रिएटिव हेड का इस कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया।