BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गुजराती सेठ से 11 गुना ज्यादा है ,तो एसबीआई को क्यों दांव पर लगाया ?


चौधरी शौकत अली चेची
देश की जनता क्यों आंख मूंद कर किसी पर भी भरोसा कर लेती है, जैसे कि हम तो फकीर आदमी हैं जी, झोला उठाकर चल देंगे। टीवी अखबारों को सरकार विज्ञापन के तौर पर पैसे नहीं देगी तो मीडिया सरकार के खिलाफ हो जाती है या यूं कहें सत्ता पक्ष के सच को सामने रखती हैं।
अब बात करते हैं मुख्य बिंदुओं की 10 वर्ष में मनमोहन सरकार ने  विज्ञापनों पर खर्च किया करीब 3582 करोड रुपए तथा मोदी सरकार ने 2014 से 2022, 7 दिसंबर तक 8 वर्ष में करीब 6491 करोड़ रूपए टीवी विज्ञापन पर, करीब 3260 करोड़ प्रिंट विज्ञापन पर तथा कोई ना कोई बहाने से  हर महीने ₹62 करोड़ खर्च हर रोज 2 करोड रुपए, अब लोकसभा में मोदी जी कहते हैं टीवी और अखबारों से यह चेहरा नहीं चमका संघर्ष किया है। 
अडानी देश के लोगों को रोजगार देते हैं  मात्र 23,000,
जिस एलआईसी का गुजराती सेठ ने  35000 करोड़ दाव पर लगा दिया है , वह एलआईसी अकेले 1,15,000 लोगों को नौकरी दे रही है तथा एलआईसी के लगभग 14 लाख एजेंट हैं जो अपनी मेहनत से कुछ न कुछ कमाते हैं।
 गद्दी संभालते ही एसबीआई से 6000 करोड़ दिलवाए थे, एसबीआई  सरकारी बैंक है और 2,45,000 लोगों को पक्की सरकारी नौकरी देता है। गुजराती सेठ से 11 गुना ज्यादा है तो  एसबीआई को क्यों दांव पर लगाया ?
भारत का सरकारी विभाग अकेले भारतीय सेना को 14,00,000 लोगों को नौकरी देता है।।भारतीय रेलवे 12,54,000, अर्धसैनिक बल 8,90,000, डाक विभाग 4,66,000, कोल इंडिया 2,72,000 नौकरी देता है। इन संस्थाओं को जिस गुजराती  के हाथों बेचा जा रहा है ,वह सिर्फ 23000 रोजगार देता है। भारत में टाटा समूह 9,35,000,  इंफोसिस 3,46,000, Larsen & Toubro 3,06,000, महिंद्रा समूह 2,60,000, विप्रो 2,50,000, रिलायंस ग्रुप 2,30,000, माइक्रोसॉफ्ट 2,21,000, HDFC 1,41,000, HCL 2,22,270 और Quess Corporation 3,83,000 लोगों को नौकरी दे रही है।
अमेरिकी कंपनी Accenture भारत में 3 लाख और अमेजन इंडिया 1 लाख लोगों को रोजगार दे रही है।  फंड पैकेज देने वाले धन्ना सेठों के लगभग 12 लाख करोड रुपए राइट ऑफ कर दिए। यह आंकड़े भारत के जागरूक लोगों के सामने हैं, मगर झूठ गुमराह नफरत के बाजार से देश और जनता को बर्बादी की तरफ धकेला जा रहा है। चाटुकार अंधभक्त लोग क्यों नहीं समझ पा रहे ?भारत का संविधान सबके अधिकार की बात करता है।
लेखक :-- चौधरी शौकत अली चेची, किसान एकता संघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं।