BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हॉलिस्टिक जगत की जानी मानी हस्ती डॉ शाइस्ता खान को वूमेन प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया


हंसराज कॉलेज ऑडिटोरियम, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में महिला प्रेस्टीज अवार्ड्स 2023 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया
विजन लाइव/ नई दिल्ली 
लायंस क्लब दिल्ली वेज ने हंसराज कॉलेज ऑडिटोरियम, दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में महिला प्रेस्टीज अवार्ड्स 2023 के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। इस समारोह में हॉलिस्टिक जगत की जानी मानी हस्ती डॉ शाइस्ता खान को भी वूमेन प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ शाइस्ता खान हॉलिस्टिक जगत का वह शख्सियत नाम हैं जो ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुकी हैं और जनवरी 2023 में वूमेन प्रेस्टीज अवार्ड के साथ साथ अमेरिकन होलिस्टिक एकेडमी और इंटरनेशनल रेकी एकेडमी से भी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी हैं। डॉ शाइस्ता खान स्वयं वूमेन आइकॉन ग्लोबल अवार्ड की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं और महिलाओं की शिक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट साउथवार्क लंदन ब्यूरो के मेयर  सुनील चोपड़ा, कोलंबिया दूतावास सी डी ए सुश्री अलेजंद्रा, कोमोरोस संघ के मानक महावाणिज्यदूत  केएल गंजू जी, फिलिस्तीन दूतावास के कांसुलर बासेम एफ हेलीस, डॉ राम (प्रिंसीपल), हरे कृष्णा मूवमेंट से  विष्णु जी, ज्यूरी पैनल में एडवोकेट डॉ नुपुर धमीजा, लाइन क्लब दिल्ली वेज से  पवन कंसल व  नवरतन अग्रवाल और इस प्रोग्राम के सबसे मजबूत सूत्रधार लाइन गौरव गुप्ता, जिनके अथक प्रयास से ये प्रोग्राम शानदार रूप से कामयाब हो पाया.
इस प्रोग्राम में देश भर से प्रतिभाशाली महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।