BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दनकौर स्थित भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के चौधरी हरवीर नागर फार्म हाउस कैंप कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक संपन्न


किसानों की समस्याओं का तत्काल ही निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा:  चौधरी हरवीर नागर
मासिक समीक्षा बैठक में संगठन की एकता और विस्तार पर चर्चा की गई , साथ ही किसानों के ज्वलंत मुद्दे जैसे कि स्थानीय युवाओं को औद्योगिक इकाइयों में रोजगार दिए जाने पर भी खासा बल दिया गया
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" /ग्रेटर नोएडा
दनकौर स्थित भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के चौधरी हरवीर नागर फार्म हाउस कैंप कार्यालय पर एक मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मासिक समीक्षा बैठक में संगठन की एकता और विस्तार पर चर्चा की गई , साथ ही किसानों के ज्वलंत मुद्दे जैसे कि स्थानीय युवाओं को औद्योगिक इकाइयों में रोजगार दिए जाने पर भी खासा बल दिया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी एकत्रित हुए और सभी ने अपने अपने विचार दिए। बैठक की अध्यक्षता बाबा संतराम ने की और संचालन जिला प्रवक्ता कृष्ण भाटी ने किया। मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरवीर नागर ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। किसानों की सभी समस्याओं का तत्काल ही निस्तारण किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो फिर रणनीति बनाकर आंदोलन का बिगुल बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अजगर) नए वर्ष 2023 में अपनी दुगनी ताकत के साथ किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन और प्राधिकरण के समक्ष उठाकर उनका निस्तारण कराएगा। भारतीय किसान यूनियन (अजगर) का विस्तार दिल्ली से लेकर प्रयागराज तक मजबूती के साथ हो चुका है और यह अभियान दूसरे कई प्रदेशों में भी जारी है। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर औद्योगिक जिला माना जाता है, किंतु यहां किसानों के बच्चों को रोजगार दिए जाने के नाम पर ठगा जा रहा है। यहां किसानों को बच्चों को औद्योगिक इकाइयों में रोजगार ने देकर दूसरे क्षेत्र के लोगों को नौकरियां दी जा रही हैं जिसे अब कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन ( अजगर) सिकंदराबाद से आए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनीस गाजी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन ( अजगर)बुलंदशहर जिले में गरीब मजदूर और किसानों की आवाज को बुलंद कर उनके हक दिलवाने का काम बड़ी शिद्दत के साथ कर रहा है। यही कारण है कि भारतीय किसान यूनियन (अजगर) का यह कारवां निरंतर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। 
भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के राष्ट्रीय महासचिव प्रभु प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश चपरगढ़, राष्ट्रीय सचिव भूपेंद्र नागर (बागपुर) ने भी संगठन की एकता और विस्तार पर प्रकाश डाला और बैठक में तय किया गया कि नव वर्ष में किसानों की समस्याओ का निस्तारण करने का लक्ष्य बनाया जाएगा जिसके संबंध में सभी कार्यकर्ता अपने अपने स्तर से तैयारी में जुट जाएं। बेरोजगार युवाओं को कंपनी में रोजगार दिलाने का काम किया जाएगा, प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं का पूर्ण निस्तारण आंदोलन के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा वक्ताओं में प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट नीरज भाटी, राजपाल भगत जी, विनोद मलिक, भूपेंद्र नागर, महिपाल गर्ग पूर्व चेयरमैन , सुखपाल सिंह, ब्रहमपाल कसाना, हरवीर बाबू, अकरम सभासद झाझर, आसिफ, सोनू, गजराज, नीरज सरपंच नवादा, जगन सिंह, देवेंद्र मलिक, उत्तम सिंह, भूप सिंह, संजीव नागर, जबर सिंह मलिक, शाहिद फतेहपुर, सुगन सिंह, उधम नागर महमदपुर, ईश्वरी प्रसाद गौतम चाचली, तौफीक, नीतू तवर ,अमित त्यागी, हाजी केहर,भोला कसाना, रॉकी कसाना आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।