BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड:-----ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी को इंडिया इंटरनेशनल विक्रम साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2022

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी को इंडिया इंटरनेशनल विक्रम साराभाई स्टूडेंट साइंटिस्ट अवार्ड 2022 के तहत बतौर एंबेसडर उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।  मनीष कुमार त्रिपाठी पुत्र शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ,सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश से हैं और वर्तमान में वे ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग  कॉलेज में कोर्स ऑफ एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहे हैं। उन्हें यह सम्मान Dasa इंडिया की तरफ से 30 दिसंबर 2022 को दिया गया। उन्हें यह सम्मान virtually youtube.com/user/anjanwriter पर  दिया गया।
यह अवार्ड प्रोग्राम  स्टूडेंट को भविष्य में वैज्ञानिक बनने की दिशा में प्रेरित करने के लिए दिया  जाता है। यह अवार्ड कार्यक्रम पूरी तरह से साइंस इनोवेशन आधारित है। यह समारोह इसरो के  डॉ. भरतभाई चनियारा पूर्व वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक, भारत सरकार, प्रोफेसर डॉ. टी.पी. शर्मा (डीईएसएम, एनसीईआरटी), डॉ. विशाल जोशी (वरिष्ठ वैज्ञानिक, पीआरएल, भारत सरकार)और डॉ प्रभाकर शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक इसरो जिनके पास भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ विक्रम ए साराभाई के साथ भी  काम करने का  अनुभव प्राप्त है , की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस समारोह के आयोजक DASA इंडिया हैं, जिसका मुख्यालय त्रिपुरा से संबंधित है l और नेशनल काउंसिल ऑफ स्टूडेंट साइंटिस्ट इंडिया की प्रेरणा से -जिसमे  एक विपनेट हैं, जिसका  संबद्ध क्लब विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार से है। इस प्रतिष्ठित अवार्ड पुरस्कार का आयोजन त्रिपुरा राज्य के अंजन बनिक द्वारा किया गया है, जो की आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फ्रंटलाइनर साइंस कम्यूनिकेटर हैं, जो  त्रिपुरा राज्य से संबंधित हैं।