BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बड़ी खबर- गौतमबुद्धनगर जिले की 1 नगर पालिका और 5 नगर पंचायतो मे आरक्षण पर सवाल पैदा?

गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा के पूर्व प्रतिनिधि पंडित पंकज कौशिक का दावा 
मानकों के अनुरूप आरक्षण ने होने को लेकर नगर विकास मंत्रालय में आपत्ति दर्ज कराई जाएगी: पंडित पंकज कौशिक
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" /ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 के लिए चेयरमैन पदों के आरक्षण की सूची जारी हो जाने के बाद चुनावी माहौल खासा गरमा गया है। गौतमबुद्धनगर मे दादरी दनकौर बिलासपुर रबूपुरा जेवर और जहांगीरपुर नगर पालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन पद के आरक्षित हो जाने से एक नया सवाल पैदा हो गया है। जिले की इन सभी नगर निकायों को आरक्षित कर दिया गया है। जबकि 100 फीसदी आरक्षण हो जाने को लेकर आपत्ति दर्ज किए जाने की ओर स्वर बढ़ने लगे हैं। गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा के पूर्व प्रतिनिधि पंडित पंकज कौशिक ने दावा किया है कि गौतमबुद्धनगर स्थित एक नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों का आरक्षण कतई भी मानकों के अनुरूप नहीं है और सभी को आरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने :विजन लाइव" को बताया कि जिला गौतमबुद्ध नगर आरक्षण....नगर निकाय चुनाव
दादरी नगर पालिका - अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
बिलासपुर नगर पंचायत - अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
दनकौर नगर पंचायत - अनुसूचित जाति (SC/ST)
रबूपुरा नगर पंचायत - सामान्य वर्ग, (महिला) (GENERAL) ,जेवर नगर पंचायत - अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला (OBC), जहांगीरपुर नगर पंचायत - सामान्य वर्ग (महिला) (GENERAL) के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। आरक्षण के मानव को के अनुसार एक सीट को अनारक्षित किया ही जाना चाहिए लेकिन यहां ऐसा बिल्कुल नहीं किया गया है इसलिए इसमें आपत्ति लगाए जाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने बताया कि संपूर्ण जनपद गौतमबुद्धनगर को आरक्षित कर दिया गया है। इसी क्रम में 3 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 2 सीटें महिलाओं के लिए और दनकौर नगर पंचायत की सीट अनुसूचित जाति के लिए कर दी गई है। ज्ञात रहे कि दनकौर नगर पंचायत में आज से 25 वर्ष पूर्व महिला आरक्षित सीट की गई थी, उसके बाद अनारक्षित सीट हुई, उसके बाद लगातार दो बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई। वर्तमान में भी यह सीट अनारक्षित रही।  नियमानुसार  इस बार नगर पंचायत को अन्य पिछड़ीजाति के लिए होना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि उक्त विषय को लेकर नगर विकास मंत्रालय में आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।