BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भावी राजनीति में युवाओं की भूमिका विश्वविद्यालय स्तर पर ही विकसित की जानी चाहिए: धीरेंद्र सिंह

विजन लाइव/ यीडा( दनकौर)
भावी राजनीति में युवाओं की भूमिका विश्वविद्यालय स्तर पर ही की जानी चाहिए विकसित। यह शब्द आज दिनांक 25 नवंबर 2022 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित "यूथ पार्लियामेंट 2022" के मौके पर उपस्थित एलएलबी व अन्य छात्रों को संबोधित करते हुए कहे। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि "देश के भविष्य के लिए आवश्यक है कि भावी राजनीति में युवाओं की भूमिका विश्वविद्यालय स्तर पर ही विकसित की जानी चाहिए, जिससे उनमें राष्ट्र, समाज, पर्यावरण व विश्व बंधुत्व के विषय में तर्क शक्ति का विकास हो सके और सुदृढ़ राजनीतिक परंपरा का निर्माण हो सके।
 जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम में महात्मा बुद्ध और स्वामी विवेकानंद के विचारों पर भी प्रकाश डालते हुए, उनके बताए गए रास्तों पर उपस्थित बच्चों को चलने का आह्वान किया।
इस मौके पर विश्वविद्यालय की डॉक्टर रेनू लूथरा, नमिता मलिक व अवधेश कुमार के साथ-साथ प्रोफेसर नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।