![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj5IHlnYFwuVKHvqQl5apJhCR_vv3Iz8gFfFpqw-3OPJa1fZ1P1V27MMt7NLl9Xc34z5GDn4IA2ajsmNMbJ9Eh8xrUz3GY9aqoj7n4fS9DWgYQU9dnicwz2lfSRHQFocUhSzhahoRWNxA8/s1600/1667324395826685-0.png)
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgMaHmvqHgbgj3R5tA1EZALHZwnvDF0GMYKMhcbqzAm4zMAeccNMWjQpuNGe9ILvIp7Vbt9l7eLdKs4rRFCj3oKNf7CHBtx1hBNeKRv45DpRAiyrMDaaoqcEOq_iNmqGnbGzPJgQyXR45U/s1600/1667324389793877-1.png)
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhdU9gGbzl6WtuXE7vYTCO3OyrhmESLDOiHRznRDTQcFgQgG3-WqJSxhhT12X2lct1Q7tdqSSVU4p5L7ckSMhv5XQU6aazil0fI3hganaYvnK6JT-PWBzBMy-oKnfjSrPA0obOMVjwE-sA/s1600/1667324383036262-2.png)
विजन लाइव/दनकौर
दनकौर में इस बार भी गोपाष्टमी महापर्व मनाया गया। श्री द्रोण गौशाला समिति के तत्वाधान मे छठवां गोपाष्टमी महोत्सव मंगलवार को मनाया गया गोपाष्टमी महापर्व के मौके पर श्री द्रोण गौशाला से लेकर पूरे नगर में गौ माता की शोभा यात्रा निकाली गई तत्पश्चात ब्रज का महारास कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री द्रोण गौशाला समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार गर्ग, प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार मांगलिक ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस बार भी गोपाष्टमी महोत्सव पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष, गोपाष्टमी संवत 2079 पर्व का महत्व है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने गउमाता चारण लीला शुरू की थी। कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन मां यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण को पहली बार गउमाता चराने के लिए वन भेजा था। इसलिए इस दिन गउमाता और ग्वालों एवं भगवान श्री कृष्ण का पूजन करने का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि गोपाष्टमी महोत्सव के दिन मंगलवार को प्रातः 07 बजे हवन, 8.30 बजे गउमाता पूजन और उसके बाद प्रभात फेरी तथा प्रभात फेरी के उपरांत प्रसाद वितरित हुआ फिर 2 बजे से भजन संध्या हुई भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक पारस लाडला द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। गउमाता की शोभा यात्रा यानी परिक्रमा मार्ग में गउमाता का पूजन किया गया और गउ माताओं के लिए चौकर,खल, आटा, गेंहू, गुड, बाजरा आदि दान देकर धर्म लाभ उठाया।
>![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjJj-2NET9o6jLravAF72pPHxwwW3DUMnHSG42FrUNVtabutuTEbUVTIZWp_plKf5zRXDDHI7WbquV30CBnyZQjFYDpFYpFjUXjqSPX4w3EaaiOI_E08g8Lo9LV3s6HiHCNqy1TtLk3zVg/s1600/1667324376759066-3.png)
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhzRqWlTDDqlnTtI57jbuGKzb8Ex6GibSo831_abhc34aHg0hCAaiJnq_rW7trrde6lPVHcZw1XMmxjYUn5ATZVjSEPvsIKxiWIblsHWHr_qSj62lzi5J6sTyoesvQhMLIXUqnqDlFCUUA/s1600/1667324370869325-4.png)
इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस मौके पर द्रोण गौशाला समिति के उपाध्यक्ष मोहित गर्ग, उपप्रबंधक संजीव मांगलिक, सदस्यों में सुशील बाबा, संदीप जैन व आमांत्रित सदस्य प्रदीप गर्ग, संरक्षक ओमप्रकाश गोयल और अशोक गोयल, मुकुल बंसल,सोनू वर्मा, सोरन प्रधान, पवन खटाना, राजे नवादा,गोपाल योगी, श्री सुंदरकांड सेवा समिति की पूरी टीम, श्री राधे सखी मंडल की पूरी टीम, नव दुर्गा मंडल की पूरी टीम, एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल व द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज स्कूल का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा