BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मदन भैया के चुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं, गौतमबुद्धनगर के सपाई

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान के नेतृत्व में खतौली विधानसभा पहुंचकर उपचुनाव में रालोद सपा के गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया के लिए डोर टू डोर जनसम्पर्क कर समर्थन जुटाया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रतिदिन काम में आने वाली वस्तुओं की कीमतों में हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। चुनाव के दौरान जनता की वोट लेने के लिए भाजपा बड़ी-बड़ी लोक लुभावनी घोषणाएं करती हैं,  लेकिन चुनाव जीतने के बाद महंगाई बढ़ाकर जनता को छलने का काम करती है। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। आए दिन हत्या, बलात्कार, छेड़खानी, चोरी, छिनैती आदि आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। इसे रोकने में सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है।  विकास कार्य सिर्फ कागजों पर ही किए जा रहे हैं। सरकार से सवाल पूछने वालों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी देवटा, कुलदीप भाटी, ओमवीर मंडार, कर्मवीर प्रमुख, राजवीर प्रधान बिरोंडी, पवन जोगी आदि मौजूद रहे।