BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अट्टा फतेहपुर के सभी 41 किसानों का 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर वितरित किए जाने का कार्य शुरूः महेंद्र मुखिया

 

>
>

 

>

अट्टा फतेहपुर के सभी 41 किसानों का 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर वितरित किए जाने का कार्य शुरूः महेंद्र मुखिया

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के उत्तर प्रदेश सचिव चौधरी दया प्रधान के उंची दनकौर स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के उत्तर प्रदेश सचिव चौधरी दया प्रधान के उंची दनकौर स्थित निवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक के पश्चात एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष महेंद्र मुखिया ने पत्रकारों को संबांधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों के मुद्दों को पूरी शिद्दत के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के समक्ष उठाने का काम कर रहा है। उन्हांने कहा कि हाल मेंं यमुना एक्सप्रेस-वे  औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यापालक के अधिकारी डा0 अरूणवीर सिंह के समक्ष ज्ञापन देकर 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकार, किसान आबादी, ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सप्रेस-वे इंटरचैंज के लिए भूमि का प्रतिकार आदि कई मांगे रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता में इन सभी मांगों को पूरा किया जाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कि अट्टा फतेहपुर के सभी 41 किसानों का 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर वितरित किए जाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस नवंबर-2022 माह के अंत तक इन सभी 41 किसानों को 64.07 अतिरिक्त प्रतिकर वितरित किए जाने का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जगनपुर अफजलपुर के सभी 5 काश्तकारों को 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकार उनके खातों में भेज दिया है। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ईर्स्टन पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के इंटरचैज के लिए किसानों और यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के बीच वार्ता हुई है कि 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर और भूखंड लेने पर किसानों को 3640 प्रति वर्गमीटर के हिसाब से प्रतिकर दिया जाए। इस पर यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार से मंजूरी लिए जाने के बाद किसानो को सभी लाभ दिलाए जाएंगें। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान अराजनैतिक की मांग पर यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने दनकौर क्षेत्र के महमदपुर गुर्जर गांव के किसानों को 64.07 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर दिए जाने के लिए सूची का प्रकाशन भी कर दिया है।

>
>

वरिष्ठ किसान सेवक दिनेश शर्मा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि एनटीसी के किसानों के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक घोर निंदा करती हैं। एनटीपीसी के किसान जिन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे, उनकी मांगों को पूरा किया जाए। यदि ऐसा नही हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक हाईकमान के आदेशानुसार आगे की रणनीति तय कर अांदोलन करेगा। इस मौके पर चौधरी जीवन सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, दया प्रधान प्रदेश सचिव, रणबीर अवाना प्रदेश सचिव, राम कुमार शर्मा प्रदेश सरक्षक  मंत्री, दिनेश शर्मा वरिष्ठ किसान सेवक, विभोर शर्मा एनसीआर अध्यक्ष, महेंद्र मुखिया जिलाध्यक्ष,बोबी नागर किसान सेवक, सुनील दायमा किसान सेवक, लाला नागर जिला उपाध्यक्ष,सोमेश भारद्वाज उपाध्यक्ष, जयकिशन नागर जिला सचिव,मेजर नागर जिला सहमीडिया प्रभारी, धीरज प्रमुख,धनेश प्रधान जिला महासचिव, फिरोज नागर जिला सचिव, बिजेंद्र नागर तहसील अध्यक्ष, महेंद्र शर्मा महानगर अध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा, लच्छी मास्टर, हरिओम शर्मा, राजू शर्मा नवादा, डॉ ओम प्रकाश, जग्गी, भीम सिंह, ज्ञानी राजपुर, जगत अमरपुर, राजबीर चूहड़पुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रतिनिधिमंडल से की चर्चा

   भारत सरकार के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के चेयरमैन गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, राजबीर सिंह, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा के प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह, प्रदेश सचिव चौधरी दया प्रधान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जीवन सिंह, भूपेंद्र शर्मा महानगर अध्यक्ष नोएडा और राजीव चौधरी शामिल रहे।  केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अपना स्थान है, विरोध का भी स्थान है, मतभेद का भी अपना स्थान है, लेकिन क्या विरोध किसान की  कीमत पर किया जाना चाहिए, जिससे देश के किसान नुकसान हो। 

>

कृषि मंत्री ने किसान की फसलों को बाजार में प्रतिस्पर्धा के मुकाबले हेतु पैकेजिग, ब्रांडिंग, ग्रेडिंग के लिए यूनिट लगाने हेतु समितियों, एफपीओ,मंडी परिषद के माध्यम से स्थापित कराने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश सचिव चौधरी दया प्रधान ने बताया कि    हमारी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात के विषय में कृषि क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचना चाहिए, और कृषि सुधार के कार्यक्रम को कैसे आगे बढाये आदि विषय थे। उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग के साथ कृषि मंत्रालय में उत्तर प्रदेश के विषयो को लेकर बैठक किए जाने का आश्वासन दिया है। जीएम सरसो को पर्यावरणीय मंजूरी दिए जाने की भी मांग की गई। दादरी एनटीपीसी से प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान किए जाने की मांग की,जिसमे केंद्रीय कृषि मंत्री ने ऊर्जा से वार्ता करने का आश्वासन दिया।