BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव-2022 का शंखनाद------ 8 दिसंबर-2022 के बाद बजेगी रणभेरी

 


उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव-2022 का शंखनाद------ 8 दिसंबर-2022 के बाद बजेगी रणभेरी

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ लखनऊ

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव-2022 का ऐलान किया जाना है। चेयरमैन और वार्ड सभासद, मेयर निगम पार्षद का चुनाव लडने की इच्छा पाले हुए लोगों चुनाव की तारीखों का बडी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। पहले अटकले लगाई जा रही थी कि चुनाव की तरीखें 15 से 20 नवंबर-2022 तक जाएंगी किंतु सब भी यो ही चला गया। वैसे उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव-2022, के जनवरी-2023 में पहले सप्ताह तक संपन्न कराए जाने है। यदि चुनाव किसी वजह से इसे देरी में होते हैं तो सरकार को प्रशासक नियुक्त करने पडे जाएंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव-2022 दिसंबर माह में संपन्न करा लिए जाएंगे। शासन सूत्रों की मानें तो अभी तक मतदाता सूची पूरी तरह से अपडेट नही हुई है, यह भी एक बडा कारण तरीखों के आने की राह में रहा है। साथ ही सभी नगर निकायों में आरक्षण की भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। वहीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने के कारण भी इन चुनावों में देरी हो सकती है।


मैनपुरी, खतौली और रामपुर में उपचुनाव हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग फिलहाल निकाय चुनावों की तारीखों के ऐलान में समय ले सकता है। पिछली बार की बात करें तो साल 2017 में अक्टूबर में ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया था। नवंबर में तीन चरणों की वोटिंग हुई थी और दिसंबर के पहले हफ्ते में ही मतगणना भी करा ली गई थी। इस बार तारीखों के ऐलान में ही देरी हो रही है। माना जा रहा है कि यूपी विधानसभा सत्र के बाद ही निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर 2022 से प्रारंभ होना है। सीएम योगी की सरकार शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट पेश करेगी। सरकार इसमें कुछ नई योजनाओं की घोषणा के साथ कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को भी पेश कर सकती है।

ये विधानसभा सत्र तीन दिनों तक चलेगा। अगर उससे पहले निकाय चुनावों की अधिसूचना जारी की जाती है तो उसका सीधा असर यूपी निकाय चुनाव 2022 की आचार संहिता पर पड़ सकता है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, रामपुर विधानसभा उपचुनाव और खतौली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी 8 दिसंबर को होनी है। ऐसे में चुनाव नतीजों के बाद ही निकाय चुनाव का शंखनाद बज सकता है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 17 नगर निगम, 200 से ज्यादा नगर पालिका और 517 नगर पंचायत हैं।