BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

विरोध प्रदर्शन का ऐलान------ ईंट भट्टा निर्माता महासंघ के तत्वाधान में 10 नंवबर-2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी विशाल रैली




>

 


 

>

विरोध प्रदर्शन का ऐलान------ ईंट भट्टा निर्माता महासंघ के तत्वाधान में 10 नंवबर-2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी विशाल रैली

दनकौर में श्री त्रिरूपति बालाजी ईंट उद्योग कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय ईंट एवं टाईल्स निर्माता महासंघ का ऐलान

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

ईंट भट्टा निर्माता महासंघ आगामी 10 नंवबर-2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करेगा और फिर संसद तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह ऐलान अखिल भारतीय ईंट एवं टाईल्स निर्माता महासंघ ने किया है। दनकौर में श्री त्रिरूपति बालाजी ईंट उद्योग कार्यालय पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय ईंट एवं टाईल्स निर्माता महासंघ के महामंत्री ओमवीर सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि भारत का लाल ईंट निर्माता उद्योग विभिन्न समस्याओं के कारण अपने लाल ईंट भट्ठे बंद कर हडताल पर रहने को विवश हैं। जीएसटी स्लेब में बढोत्तरी, कोयला के दरों में वृद्धि जैसे सरकार की नीतियों से लाल ईंट निर्माता भट्टा मालिकों की कमर टूट रही है। यह भारत के भट्ठा स्वामियों द्वारा अपने उद्योग को बचाने की लडाई है। इसलिए ईंट भट्टा उद्योग की वेदना सुनाने के लिए नई दिल्ली के रामलीला मैदान में देश के लाखों भट्ठा मालिक एकत्रित होंगे और फिर संसद तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

>

>

>
>


गौतमबुद्धनगर जिला ईंट निर्माता समिति के महामंत्री रजनीकांत अग्रवाल ने कहा कि ईंट निर्माता भट्टा उद्योग जनमानस को सस्ता आवास एवं लाखों श्रमिकों को रोजगार देता हैं। ईंट उद्योग में उत्पन्न समस्याओं के चलते हुए इससे जुडे श्रमिकों की रोजी रोटी पर भी संकट गया है। सरकार के इस उद्योग प्रति अनदेखी से करोडों श्रमिक बेरोजगार होंगे। आगामी 10 नवंबर-2022 को देश के भट्टा मलिक दिल्ली रामलीला मैदान में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंंगे। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर के भी दर्जनों ईंट निर्माता भटठा मालिक इस 10 नवंबर-2022 की महारैली में शामिल होकर सरकार से नाराजगी जाहिर कर अपनी मांगे मनवाने के लिए संघर्ष करेंगें। पत्रकार वार्ता के इस मौके पर महेश सिंघल, मनीष सिंघल, लोकेश कसाना, ओमप्रकाश, मास्टर नोजर हसन, मौलाना अनवर हापुड, टेकराम भडाना, अशोक बंसल, मनीष गोयल, सुनील गुप्ता और अनिल सिंघल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।