BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मौसम में तेजी से बदलाव------ ठंड की आहट, इस साल सर्द दिनों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा



 

>

मौसम में तेजी से बदलाव------- ठंड की आहट, इस साल सर्द दिनों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा

 पहाड़ी राज्यों से मध्य भारत तक के राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी- भारतीय मौसम विभाग

विजन लाइव/ नई दिल्ली

मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार माह अक्टूबर में जमकर हुई बारिश ने मौसम में तेजी से बदलाव किया है। अब महीने का आखिर आते.आते सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। वहीं इस बार पश्चिमी विक्षोभ के चलते नवंबर के दूसरे हफ्ते से ही ठंड में जबरदस्त इजाफा होने की पूरी संभावना है।




मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते में देश में दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाले हैं। इसके चलते 6 नवंबर से मध्य भारत तक दिन में अधिक ठंड महसूस होगी। यही नहीं अगले चार महीने पहाड़ी राज्यों से मध्य भारत तक के राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।  पश्चिमी विक्षोभ के 3 नवंबर को दस्तक देने की संभावना है। इसकी वजह से 5 नवंबर तक कश्मीर, हिमाचल उत्तराखंड में बारिश वर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल सर्द दिनों की संख्या में तेजी से इजाफा होगा। कड़ाके की ठंड चार माह रहने का अनुमान है। 


>

भारतीय मौसम विज्ञान विभागने कहा कि बहुप्रतीक्षित उत्तर-पूर्वी मानसून ने शनिवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है। तमिलनाडु में ज्यादातर बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान होती है, जो अक्टूबर से दिसंबर तक रहता है। 29 अक्टूबर 2022 को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल तथा आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में उत्तर-पूर्वी मानसून की बारिश शुरू हो गई। मौसम कार्यालय ने दो नवंबर तक तमिलनाडुए पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में विभिन्न स्तरों की बारिश होने का अनुमान जताया है। तमिलनाडु में हर साल औसतम 914 मिलीमीटर बारिश होती है, जिसमें से लगभग 48 प्रतिशत बारिश उत्तर-पूर्वी मानसून के दौरान दर्ज की जाती है।