BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुरः- रंगीन आतिशबाजी के बीच कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के विशालकाय पुतले धू धू कर जल उठे

 


>

 श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुरः- रंगीन आतिशबाजी के बीच कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के विशालकाय पुतले धू धू कर जल उठे

समापन के मौके पर श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर के पदाधिकारियों का पटका पहना और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया






 

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के तत्वावधान में बाराही दशहरा मेला प्रांगण दशहरा पर्व मनाया गया। राम और रावण की सेना की बीच भयंकर युद्ध हुआ और जिसमें कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण मारे गए। रंगीन आतिशबाजी के बीच कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के विशालकाय पुतले धू धू कर जल उठे और जयश्री राम के उद्घोष पूरा प्रांगण गूंज उठा। तत्पश्चात अयोध्या आगमन पर श्री राम का राजलितक कर लोगों ने जश्न मनाया गया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के महासचिव सत्यपाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि दसवें दिन दशहरा मेला में भारी संख्या में भीड उमड पडी। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद लीला मंचन किया गया। राम और रावण की सेना के बीच भयंकर युद्ध हुआ और जिसमें कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण मारे गए। इसके बाद भगवान श्री राम के अग्निवाण से रावण धराशायी हो गया। प्रागंण में कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के पुतले रंगीन आतिशबाजी के बीच धूं धूं कर जल उठे। भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन पर जश्न मनाया गया और लोग झूम उठे। समापन के मौके पर श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर के पदाधिकारियों का पटका पहना और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के संरक्षक जयदेव शर्मा, उपाध्यक्ष मूलचंद आर्य, पंडित छत्रपाल व्यासजी ने उद्गार व्यक्त करते हुए भगवान श्री राम के जीवन आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणा लिए जाने की बात कही। अध्यक्ष श्रीचंद भाटी ने कहा कि नवरात्रों में चली भगवान श्री राम की लीला से प्रभु की भक्ति में लीन रहने का सभी को सौभाग्य मिला है। महासचिव सत्यपाल शर्मा एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया और अगले वर्ष भी इसी प्रकार भगवान श्री राम की लीला के मंचन का संकल्प व्यक्त किया।

 






>

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्रीचन्द भाटी जी, महामंत्री सतपाल शर्मा, संरक्षक पंडित जयदेव शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूदेव शर्मा, मूलचन्द्र शर्मा, व्यवस्थापक अनिल भाटी, सुभाष शर्मा, एड. दिनेश शर्मा, प्रचार मंत्री  सुनील सौनिक, संयोजक रूपेश रिठौड़ी, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल और निखिल गर्ग, अरविंद भाटी, विनोद पंडित जी,अशोक शर्मा,जयपाल ठेकेदार, मोहित शर्मा, अमन त्यागी, अवनेन्द्र यादव, राहुल आर्य आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।