BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

सरदार पटेल विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया

>
विजन लाइव/ यीडा सिटी
सरदार पटेल विद्यालय आई -13 सेक्टर 25, यीडा,दनकौर, गौतमबुद्धनगर में हिंदी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र छात्राओं ने भाषण, कविता, गीत ,नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से हिंदी दिवस मनाने का कारण, हिंदी का महत्व, हिंदी का दैनिक जीवन में प्रयोग, हिंदी की आज के समाज में स्थिति पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या हरविंदर कौर  ने बच्चों को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि हिंदी भाषा हमारी हमारी विभिन्न भाषाओं और संस्कृति रुपी मोतियों को जोड़े रखने के लिए धागे का कार्य करती हैं । हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है इसके लिए हमें गौरवान्वित होते हुए, हिंदी भाषा को आगे ले जाते हुए अपनी संस्कृति को और मजबूत करना है ।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }