BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के पूर्व अध्यक्ष मुकुल गोयल उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री बने

ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की टीम का भी जल्द ही गठन किया जायेगा : मुकुल गोयल
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ग्रेटर नोएडा
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के पूर्व अध्यक्ष मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश मंत्री बनाया गया है।सउत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की नयी कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा  व युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सोनी  द्वारा की गयी है । 
इस कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री ,कोषाध्यक्ष, सात वरिष्ठ उपाध्यक्ष , बीस उपाध्यक्ष, पाँच संयुक्त महामंत्री ,बीस मंत्री व सोलह संगठन मंत्री को नियुक्त किया गया है, जिसमें ग्रेटर नोएडा निवासी मुकुल गोयल को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। युवा समाजसेवी व व्यवसायी मुकुल गोयल रोटरी क्लब के पूर्व मे अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 
नवनियुक्त उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री मुकुल गोयल ने कहा कि उन्हें जो पद दिया गया है वो उसे पूर्ण ज़िम्मेदारी के साथ निभाएँगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जल्द ही लखनऊ में आयोजित किया जायेगा और ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की टीम का भी जल्द ही गठन किया जायेगा ।