विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
आजादी के अमृत महोत्सव 75 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक उल्लास के साथ तिरंगे को लगाकर घर को सजा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में पूरा देश एक नई खुशी और उमंग में डूबता जा रहा है। आइए देखते हैं हर घर तिरंगा अभियान की कुछ खास झलकियां:-----
आजादी का अमृत महोत्सव 75वाँ वर्ष
हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घर पर परिवार के साथ तिरंगा झंडा लगाते हुए रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के के पूर्व अध्यक्ष मुकुल गोयल
दनकौर स्थित बिहारी लाल इंटर कॉलेज में संस्थापक स्वर्गीय बिहारी लाल जी की प्रतिमा पर तिरंगा लगाते हुए भाजपा कार्यकर्तागण