BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

उत्तर प्रदेश मे कई बार सत्तारूढ़ रह चुकी, समाजवादी पार्टी लगातार फिसड्डी साबित

अब अन्नू त्यागी एवं इंगिला त्यागी के परिवार से मिलेगा सपा प्रतिनिधि मंडल

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर
उत्तर प्रदेश मे कई बार सत्तारूढ़ रह चुकी, समाजवादी पार्टी लगातार फिसड्डी साबित हो रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर लगातार एसी कल्चर की राजनीति किए जाने के आरोप लगते रहे हैं। मामला चाहे महंगाई को बेरोजगारी का हो या फिर पेट्रोल डीजल अथवा आटा दूध और दही पर जीएसटी लगाए जाने का हो ज्यादातर ट्वीट के जरिए ही काम चलाया जाता रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 20 22 से पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को सड़क पर उतरकर उजागर करने के बजाए अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की जोड़ी ऐन वक्त पर चुनावों में जुगलबंदी करती हुई दिखाई पड़ी थी, आखिर हश्र यह हुआ कि 200  सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए। अंततः फिर एक बार महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी मजबूती के साथ भाजपा सरकार सत्ता में लौट आई। यह सब उत्तर प्रदेश में विपक्ष की कमजोर राजनीति का ही परिणाम रहा था। गौतमबुद्धनगर की बात करें तो यहां हर बार की तरह इस बार भी समाजवादी पार्टी फिसड्डी साबित हो रही है। गौतमबुद्धनगर के नोएडा में महिला के साथ हुए  विवाद में भाजपा की राजनीति लगातार डगमगाती हुई दिखाई दी थी, मगर समाजवादी पार्टी इसे भी पूरी तरह से भुना नहीं पाई थी। अब चूकी यह मामला ठंडा होने की ओर बढ़ रहा है, समाजवादी पार्टी को एंट्री करने की सूझी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया है जो इस मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगा। समाजवादी पार्टी गौतमबुद्धनगर की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि नोएडा मे गत दिनों सेक्टर 93 स्थित ओमेक्स सोसाइटी मे श्रीकांत त्यागी और एक महिला के बीच हुए विवाद के मामले में श्रीकांत त्यागी की पत्नी अन्नू त्यागी एवं इंगिला त्यागी को पुलिस द्वारा हिरासत में ले उत्पीड़न किए जाने के मामले में सपा एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 2 सितंबर को अनु त्यागी एवं परिजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी हासिल कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को रिपोर्ट सौंपेगा। यह जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष इन्दर प्रधान ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 9 सदस्य प्रतिनिधि मंडल 2 सितंबर को दोपहर 11:00 बजे ओमेक्स सोसायटी सेक्टर 93 नोएडा स्थित अनु त्यागी एवं इंगिला त्यागी के आवास पर पहुंचकर उनसे और उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी लेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री नारद राय, मुजफ्फरनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, गौतमबुद्धनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नोएडा के  प्रत्याशी सुनील चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार त्यागी, भूषण त्यागी, सेवाराम त्यागी और दीपक त्यागी और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल है।