BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपाइयों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत


विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नोएडा आगमन पर जनपद गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं में यमुना एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। महँगाई दिनों-दिन बढ़ रही है और लोगों के रोजगार खत्म हो रहे है जिससे प्रदेश भर में भूखमरी जैसे हालात पैदा हो गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए देश को जाति एवं संप्रदायवाद की आग में झोंक रही है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है और कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम करे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जनपद गौतमबुद्धनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मुख्य रूप से निवर्तमान जिला अध्यक्ष इंदर प्रधान राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी महेश आर्य गजराज नागर, महेंद्र नागर, सुनील भाटी जिला महासचिव सुधीर तोमर, जगवीर नम्बरदार, जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया, उपदेश नागर, महिमा यादव, अकबर खान, रोशनी सिंह, विनय शर्मा, शैलेन्द्र भाटी, दीपक नागर, रामशरण नागर, अजय चौधरी एडवोकेट, अवनीश भाटी, हैप्पी पंडित,रविंद्र यादव, महेश भाटी, विकास भनौता, मेंहदी हसन, नीरज भाटी एडवोकेट, विनोद लोहिया, नवीन भाटी, संजीव त्यागी, सुमित नागर, प्रशांत भाटी, विकास गुर्जर वकील सिद्धकी, सुरेंद्र भाटी, आशु चौधरी, सतीश नागर आदि मौजूद रहे।