BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने हेतु हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की पुण्य स्मृति केक काटकर मनाया

>
>
बोलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया  इस संदेश को हमें साकार करना होगा: तेज प्रकाश मिश्र
>
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर द्वारा एस्टर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने हेतु हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की पुण्य स्मृति केक काटकर मनाया जिला प्रशासन के सहयोग से हॉकी एवं मलकपूर स्टेडियम में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्धनगर के मुख्य विकास अधिकारी  तेज प्रकाश मिश्र, विशिष्ट अतिथि एसीपी महेंद्र सिंह देव उपस्थित रहे । इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं समाजसेवी सरदार मंजीत सिंह, मनोज गर्ग, राजीव गोयल, अनिता नागर, सुशील भाटी, रविंदर सिंह, हरेन्द्र भाटी, भारती नेगी, केके शर्मा, विजेंद्र सिंह आर्य, मनोज कुमार श्रीवास्तव,  सुभाष चंदेल ( चाचा हिंदुस्तानी ) आलोक सिंह सुनील प्रधान आशिश शर्मा, रमेश चंदानी ओम रायजादा  अफजल सेक्रेटरी किकबॉक्सिंगआदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मिश्र द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रचलन कर हुआ। तदुपरांत विद्यालय प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं प्रसूति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बालक एवं बालिका टीमों के मध्य हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसका प्रथम मैच पंचशील बालक इंटर कॉलेज नोएडा एवं एस्टर पब्लिक स्कूल की बालिकाओं की टीम के साथ हुआ। जिसमें पेनल्टी शूट के द्वारा पंचशील बालिका हॉकी टीम विजई रही ,जबकि दूसरा मैच बालक एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम तथा एस्टर स्कूल हॉकी टीम सेंटर की टीम के साथ खेला गया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा टीम सेंटर की टीम को दो गोल से पराजित कर दिया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर अपने वक्तव्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बोलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया  इस संदेश को हमें साकार करना होगा तभी हम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र से प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्राचार्य द्वारा तथा जिला खेल अधिकारी अनिता नागर उपस्थित अतिथियों एवं खिलाड़ियों तथा विशिष्ट हस्तियों के प्रति आभार प्रकट एवं राष्ट्रगान के समूह गायन से हुआ।