BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ओमेक्स कनॉटप्लेस में विश्व प्रसिद्ध ताज महल की जो शानदार आकृति बनाई गई है, उससे निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा: डॉ. महेश शर्मा

ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉटप्लेस में बनी ताजमहल की आकृति ‘ओह ताज’ आम जनता के लिए खुल गया
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉटप्लेस में बनी ताजमहल की आकृति ‘ओह ताज’ आम जनता के लिए खुल गया है। यंहा मनोरंजन के साथ ही ताज महल कैसे बना, यह भी जानने का मौका मिलेगा साथ ही लाइव शो व होलोग्रॉफिक शो होंगे आकषर्ण का केंद्र।  पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स कनॉटप्लेस मॉल में बनी ताज महल की आकृति ‘ओह ताज’ के उद्घाटन किया। ताज महल की आकृति ‘ओह ताज’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि नोएडा व ग्रेटर नोएडा शहर विकास के पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। औद्योगिक विकास के साथ- साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है।  किसी भी शहर की पहचान वहां रहने वाले लोगों के साथ ही आध्यात्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से होती है। ओमेक्स कनॉटप्लेस में विश्व प्रसिद्ध ताज महल की जो शानदार आकृति बनाई गई है, उससे निश्चित रूप से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं एमएमवी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजय सरीन ने बताया कि यहां आने वाले दर्शकों के लिए हर रोज लाइव शो प्रदर्शन व होलोग्रॉफिक शो होंगे। ‘ओह ताज’ लोगों के लिए खोल दिया गया है। हर रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा। अजय सरीन ने बताया कि दर्शकों को ऐसा लगेगा जैसे वे वास्तविक ताज महल का दीदार कर रहे हैं। शाहजहां- मुमताज रंगमंच के साथ ताज महल कैसे बनाया गया था आदि आकषर्ण के केंद्र होंगे। शाहजहां व मुमताज के बारे में तहखाने में होलोग्रॉफिक शो देखने को मिलेगा। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर मनीष वर्मा, मोहित शर्मा, ऋषभ जायसवाल, ओमेक्स से समूह निदेशक परियोजना सिद्धार्थ कात्याल, अध्यक्ष राजू शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।