BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुर क्षेत्र में किन्नरों का गिरोह जिस्म बेचने के धंधे में शामिल

 


किन्नरों का यहां जमघट लगने लगा है, आधा दर्जन से ज्यादा किन्नर सड़क किनारे जुटे रहते हैं, उनके इशारों से लोग परेशान

. सूरजपुर के घंटा चौक से लेकर एलजी गोल चक्कर तक सर्विस रोड के किनारे शाम 7 बजे से लेकर 12 बजे तक देखे जा सकते हैं, किन्नर


 

मौहम्मद ंइल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा क्षेत्र का सूरजपुर पहले जिस्म फरोशी के लिए बदनाम रह चुका है। किंतु अब किन्नर समुदाय के लोग भी इस धंधे की ओर तेजी से बढ रहे हैं। रोजाना शाम को किन्नरों का यहां जमघट लगने लगा है। आधा दर्जन से ज्यादा किन्नर सड़क किनारे जुटे रहते हैं। उनके इशारों से लोग परेशान हैं सूरजपुर के घंटा चौक से लेकर एलजी गोल चक्कर तक सर्विस रोड के किनारे शाम 7 बजे से लेकर 12 बजे तक किन्नर देखे जा सकते हैं। आते जाते हुए लोगों का यह मोबाइल की टार्च जला कर रोक लेते हैं फिर जाल में फंसा लिया जा सकता है। सौदा तय हो जाने पर झाडियों की ओर ग्राहकों ले जाकर अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं। सूरजपुर क्षेत्र मेंं एक कपंनी के जंगल में पहले महिलाएं जिस्म बेचती हुई देखी जा सकती थी। मगर अब किन्नरों का यह गिरोह जिस्म बेचने के धंधे में लिप्त है। किन्नरों का यह गिरोह कई भोले भाले युवकों को भी अपने जाल में फंसा लेता है। 




सूरजपुर से लेकर एलजी चौक तक कई स्थानों पर ये किन्नर खडे मिल जाते हैं मौका देख कर ग्राहकों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। बताया गया है कि यहां काफी लंबे वक्त से किन्नरों द्वारा गंदे इशारे करने बात सामने रही है। किन्नर काफी वक्त से जिस्मफरोशी के धंधे में भी शामिल हैं। यहां खासकर कंपनियों में माल लाने ले जाने वाले ड्राइवरों को किन्नर आसानी से अपने जाल में फंसा लेते हैं। 100 रूपये से लेकर 500 और उससे उपर तक ये किन्नर ग्राहकों से रकम ऐंठ लेते हैं। किन्नरों को पकड़ने पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ती है। किन्नर पुलिस अफसरों से भी बदसलूकी करने लगे हैं, यहां तक की कुछ तो कपड़े उतारने की भी कोशिश की है।