BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्ध नगर मतगणना राउंड-7 : पंकज सिंह, धीरेन्द्र सिंह और तेजपाल नागर की जीत तय

 


Noida : गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 7 राउंड की रिपोर्ट आ गई है। तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। मतगणना चालू है और उम्मीदवारों की धक-धक बढ़ गई है। नोएडा विधानसभा से पंकज सिंह सबसे आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी है। दादरी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार तेजपाल नागर आगे चल रहे हैं और दूसरे नंबर पर राजकुमार भाटी हैं। जेवर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के धीरेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं और सपा-रालोद उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना दूसरे नंबर पर है। देखिए अभी तक की पूरी रिपोर्ट 

नोएडा विधानसभा सीट

 भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह - 38,683

 सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी - 10,606

 बसपा उम्मीदवार कृपाराम शर्मा - 1,910

 कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक - 1,169

दादरी विधानसभा सीट 

बीजेपी उम्मीदवार तेजपाल नागर - 40,940 

सपा उम्मीदवार राजकुमार भाटी - 5,459 

बसपा उम्मीदवार मनवीर भाटी - 2,694 

कांग्रेस उम्मीदवार दीपक भाटी चोटीवाला - 1,120

 जेवर विधानसभा सीट 

बीजेपी उम्मीदवार ठाकुर धीरेंद्र सिंह - 22,884

 सपा-रालोद उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना - 15,292 

बसपा उम्मीदवार नरेंद्र भाटी डाढ़ा - 9,344 

कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चौधरी - 1,283