BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बड़ी खबर: सपा-RLD गठबंधन ने जारी की 29 कैंडिडेट की पहली लिस्ट, जेवर से रालोद ने अवतार सिंह भड़ाना को दिया टिकट

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। गुरुवार को सपा ने गठबंधन के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इसमें 29 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें नौ सीटों पर सपा और 20 सीटों पर रालोद प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे।

उम्मीदवारों में कैराना से नाहिद हसन (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), नहटौर से मुंशी राम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसार (सपा), बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद), साहिबाबाद से अमर पाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुरेश शर्मा (रालोद), धौलाना से असलम चौधरी (सपा), हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद), जेवर से अवतार सिंह भड़ाना (रालोद), बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद), स्याना से दिलनवाज खान (रालोद), खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा), अलीगढ़ से जफर आलम (सपा), सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्ड (रालोद), छाता से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद), बल्देव से बबीता देवी (रालोद), आगरा कैंट से कुंअर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद) फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रौतान सिंह (रालोद) और बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा) शामिल हैं। गौरतलब है कि इन सीटों पर आगामी 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इस चरण के लिये चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार (14 जनवरी) को अधिसूचना जारी की जाएगी। 

29 कैंडिडेट की पहली लिस्ट