विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांव मॉयचा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए मॉयचा निवासी हरीश भाटी को ग्रेटर नोएडा शहर अध्यक्ष एवं ऐच्छर निवासी नवीन भाटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक की अध्यक्षता ग्राम अध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी एवं संचालन जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान ने किया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने संगठन को मजबूत करने हेतु ग्रेटर नोएडा शहर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मॉयचा गांव में बैठक की। जिस बैठक में सर्वसम्मति से मॉयचा निवासी हरीश भाटी को ग्रेटर नोएडा शहर का अध्यक्ष एवं ऐच्छर निवासी नवीन भाटी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के सभी गांव अपने मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु परेशान हैं चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि संगठन को शहर इकाई पर मजबूत करते हुए ग्रेटर नोएडा शहर एवं देहात क्षेत्र की सभी समस्याओं को देखते हुए जल्द ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन करेंगे। वही नवनिर्वाचित ग्रेटर नोएडा शहर अध्यक्ष हरीश भाटी एवं नवीन भाटी ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है उस जिम्मेदारी को पूर्णता ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। इस दौरान- चौधरी प्रेम प्रधान राकेश नगर पंकज खारी नीरज भाटी यतेंद्र नागर ग्राम अध्यक्ष धर्मेंद्र भाटी सरस नागर राहुल भाटी वेद प्रकाश शर्मा बाबा श्री चंद भाटी, रोहित भाटी, नीरज भाटी, परमिंदर भाटी, सुमित भाटी ,भूपेंद्र भाटी वेद प्रकाश शर्मा जी, आकाश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।