BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मनस्वी त्यागी द्वारा लिखित किताब "प्रकृति सखी" का भव्य विमोचन

 


विजन लाइव/ गाजियाबाद

विश्व रिकॉर्ड धारक कत्थक नृत्यांगना , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ - गाजियाबाद चैंपियन मनस्वी त्यागी द्वारा लिखित किताब "प्रकृति सखी" का भव्य विमोचन यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी रूडकी, हरिद्वार  (उत्तराखण्ड) में आयोजित त्रिलोक ज्ञानोत्सव -2022 कार्यक्रम में 2 जनवरी 2022 को सम्पन्न हुआ। परम पूज्य महामण्डलेश्वर (जूना अखाडा) स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज , डॉ ० महेश शर्मा  "पदम श्री", डॉ ० अनिल प्रकाश जोशी "पदम श्री, पदम भूषण", श्री गौरव गोयल "महापौर -रूडकी व श्री सतीश शर्मा "सिने अभिनेता एवं फिल्म प्रोड्यूसर"  द्वारा एक भव्य कार्यक्रम में पुस्तक का विमोचन किया गया।  "प्रकृति सखी " पुस्तक को एशियन बुक ऑफ़ रिकॉर्ड व ब्रॉवो इंटरनेशनल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।  मनस्वी त्यागी 9 वर्ष की आयु में सबसे कम उम्र की लेखक , सम्पादक के लिए भी वर्ल्ड रिकॉर्ड प्राप्त कर चुकी हैं।  प्रकृति सखी पुस्तक मनस्वी त्यागी द्वारा स्वरचित 100 कविताओं का संग्रह है जो कि हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में लिखी गई हैं। इसमें से अधिकतर कवितायें पर्यावरण,  प्रकृति संरक्षण और पेड़ लगाओ का सन्देश देती है।  मनस्वी त्यागी द्वारा अभी तक सम्पादक के रुप में 5 किताबें व 80 किताबों के साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। सम्पादक के रूप में मनस्वी त्यागी द्वारा संकलित किताब "सपनों की उड़ान" को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड  (यू ० के ०) में अपना रिकॉर्ड बना चुकी है।  मनस्वी त्यागी ने मंच पर कत्थक नृत्य प्रस्तुति भी की जिसको सभी सम्मानित अतिथियों व् शिक्षकों ने करतल ध्वनि से मनस्वी का स्वागत व् आशीर्वाद दिया। मनस्वी त्यागी ने कार्यक्रम के संयोजकों को उनके द्वारा दिए गए सम्मान के लिए धन्यवाद दिया तथा संजय वत्स  , रविराज सैनी एवं समस्त कार्यकारिणी मण्डल का दिल से आभार व्यक्त किया। त्रिलोक ज्ञानोत्सव -2022 में पुरे देश से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया।