BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव बनी सुनीता यादव

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने गछपरौला गांव निवासी समाजवादी महिला सभा कि पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता यादव को अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव पद पर नामित किया है। सुनीता यादव पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से समाजवादी पार्टी में सक्रिय हैं और समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। तथा सुनीता यादव की गिनती समाजवादी पार्टी के तेज तर्रार नेताओं में होती है। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर सुनीता यादव ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी में जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी ईमानदारी से मेहनत करते हुए अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ेंगी और समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, महानगर अध्यक्ष महेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, पूर्व अध्यक्ष सूबे सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगबीर नम्बरदार, जिला प्रवक्ता रोहित  बैसोया, अनूप तिवारी, प्रिंस यादव सहित सैकड़ों कार्यकताओं ने उन्हें बधाई दी।