BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

BIG BRAKING: चुनाव से भागने के बाद एक बार फिर अवतार भड़ाना की खुली चुनौती

जेवर विधानसभा क्षेत्र में नेताओं के नए बैटरी बाजी से चुनावी माहौल गरमाया

अवतार सिंह भड़ाना चुनाव में वापस लौटे, बोले- अपनों के लिए लड़ूंगा

मौहम्मद इल्यास दनकौरी / जेवर
गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा एक हॉट सीट बनी हुई है। जहां गुरुवार को खबर उड़ी की समाजवादी राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन के प्रत्याशी अवतार भड़ाना चुनाव से भाग खड़े हुए हैं इसका कारण कोविड-19 पॉजिटिव होना बताया गया वहीं दूसरी ओर जेवर विधायक व भाजपा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने अवतार सिंह भड़ाना के भागने पर तंज कसते हुए यहां तक कह डाला कि वे चुनाव से भागे नहीं कोई भी मदद हो तो हमें बताएं। नेताओं की इस पे तेरे बाजी से वही क्षेत्र की जनता असमंजस में है अब खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना एक बार फिर चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वियों को खुली चुनौती दे डाली है।
गौतमबुद्ध नगर की जेवर विधानसभा सीट से सपा-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना ने गुरुवार को चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया था। उनके वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे और रिटर्निंग अफसर के सामने जानकारी दी। वकील ने कहा कि अवतार सिंह भड़ाना को कोरोनावायरस का संक्रमण है और बहुत ज्यादा बीमार हैं। लिहाजा, चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अब देर रात अवतार सिंह भड़ाना ने यूपी विधानसभा चुनाव में वापसी का ऐलान किया है। ट्वीट करके कहा है, "मेरे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। मैं अपनों के लिए चुनाव लड़ूंगा।"


अवतार सिंह भड़ाना ने बताया- कोरोनावायरस की रिपोर्ट नेगेटिव हैअवतार सिंह भड़ाना ने देर रात करीब 10:00 बजे ट्वीट किया है। आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उन्होंने जानकारी दी है। बताया, "संक्रमण की शिकायत होने पर टेस्ट करवाया था। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में संक्रमण नेगेटिव आया है। मेरे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास है। मैं अपनों के लिए चुनाव लडूंगा।" कुल मिलाकर अवतार सिंह भड़ाना ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वापसी का ऐलान कर दिया है। लिखा, "हमारे पूर्वजों का गौरवशाली इतिहास रहा है। चाहे कोई भी मैदान हो! समाज के लिए, उनके अधिकारों के लिए, गरीबों के लिए वीरता से जंग लड़ी है। कोरोना के शुरुआती लक्षण थे लेकिन RTPCR की रिपोर्ट में कोरोना नहीं है। अपनो के लिए चुनाव लड़ूंगा।"

मीरापुर विधानसभा क्षेत्र छोड़कर चले गए थे अवतार सिंहअवतार सिंह भड़ाना ने पिछला विधानसभा चुनाव मुजफ्फरनगर जिले में मीरापुर सीट से लड़ा था। उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था। मोदी लहर के चलते कांटे की टक्कर के बावजूद वह चुनाव जीत गए थे। कुछ दिन बाद ही अवतार सिंह भड़ाना ने मीरापुर क्षेत्र को लावारिस छोड़ दिया था। पिछले 5 वर्षों से मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के लोग उनकी बाट जोहते रहे। इतना ही नहीं अवतार सिंह भड़ाना ने भारतीय जनता पार्टी का विधायक रहते फरीदाबाद से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ लिया था। हालांकि, उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि अवतार सिंह भड़ाना पिछले कई लोकसभा चुनाव फरीदाबाद से हार रहे हैं।