BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा महिला सम्मेलन का आयोजन आगामी 3 जनवरी-2022 को आईटीएस इंजिनियरिंग कॉलेज के सभागार ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा

 



बेटी बचाओ बेटी पढाआें अभियान प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का है और जिससे महिला सशक्तिकरण का दौर तेजी से बढा हैः भाजपा

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में भाजपा महिला सम्मेलन का आयोजन आगामी 3 जनवरी-2022 को आईटीएस इंजिनियरिंग कॉलेज के सभागार ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। पत्रकारों को संबोधित करते हुए महिला सम्मेलन की संयोजिका प्रज्ञा पाठक, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी तोमर और जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढा है। बेटी बचाओ बेटी पढाआें अभियान प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का है और जिससे महिला सशक्तिकरण का दौर तेजी से बढा है। उत्तर प्रदेश में भी महिलाएं हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। महिला के सम्मान में अब पूरे उत्तर प्रदेश में महिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। गौतमबुद्धनगर में भी भाजपा का महिला सम्मेलन 3 जनवरी-2022 को आईटीएस इंजिनियरिंग कॉलेज के सभागार ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा। इस महिला सम्मेलन का सफल बनाने के लिए गौतमबुद्धनगर महिला मोर्चा द्वार गांव गांव जनसंपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि भारी संख्या में महिलाएं और भाजपा महिला कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाग लेंगी और महिला सम्मेलन सफलता की उंचाईयों को छूएगा। पत्रकार वार्ता के इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की शशि कौशिक, शाइस्ता ख़ान, अनीता सिसोदिया, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सह मीडिया प्रभारी पवन त्यागी, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी ज्योति सिंह आदि संबंधित पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।