BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ऊंची दनकौर में कांग्रेस बूथ सदस्यता अभियान चलाया गया


ऊंची दनकौर में कांग्रेस बूथ सदस्यता अभियान चलाया गया



ऊंची दनकौर में कांग्रेस बूथ सदस्यता अभियान चलाया गया

ऊंची दनकौर में कांग्रेस बूथ सदस्यता अभियान चलाया गया

विजन लाइव/ ऊंची दनकौर

ऊंची दनकौर में कांग्रेस बूथ सदस्यता अभियान चलाया गया और जिसमें दर्जनों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। बूथ अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि 2 दिन पहले ही ऊंची दनकौर में पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष व जेवर विधानसभा क्षेत्र के प्रबल टिकट के दावेदार मनोज चौधरी ने  बूथ सदस्यता अभियान चलाया था जिसमें दर्जनों लोगों को सदस्यता दिलाई गई थी। आज इसी क्रम में भी यह  बूथ सदस्यता अभियान जारी रहा, जिसमें दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गैर कांग्रेसी सरकारों के समय में कोई भी विकास नहीं हुआ है इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मे जनता कांग्रेस की ओर बड़ी उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में इस बार कांग्रेस एक नया इतिहास रचने जा रही है। इस मौके पर रईस कुरैशी, अफरोज जहां, इस्तकार अहमद, आबिद मुनीरी , शान मोहम्मद मुनीरी, आस मोहम्मद मुनीरी, गुलजार अल्वी, अनवर अल्व ,कासिम अल्वी, इकबाल अहमद आदि दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।