BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

योगी योजना के ज़रिये राज्य के विभिन्न वर्गो के नागरिकों सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना हैः राधेश्याम प्रजापति


 


यह बात राष्ट्रीय हिंदू संघ, मेरठ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने ’’जनकल्याण जनजागरूकता कार्यक्रम’’ के तहत कही


 

विजन लाइव/दनकौर

उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। योगी योजना  के तहत भिन्न भिन्न प्रकार के मंत्रालय द्वारा विभिन्न प्रकार कल्याणकारी कार्यक्रम महिला कल्याण, युवा कल्याण, कृषि कल्याण में चलाए जा रहे हैं। यह बात राष्ट्रीय हिंदू संघ, मेरठ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने ’’जनकल्याण जनजागरूकता कार्यक्रम’’ के तहत कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि में  सबसे बड़ा राज्य है। योगी आदित्य नाथ जी को वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य के बच्चो ,महिलाओ ,श्रमिकों ,किसानो ,आर्थिक रूप से गरीब लोगो के लिए विभिन्न प्रकार की योजना का शुभारम्भ किया। इन विभिन्न योजनाओ के तहत यूपी में जितने भी बेरोजगार युवा निवास करते है उनको रोजगार प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही यूपी की योगी सरकार आर्थिक रूप से गरीब लोगो को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहे है इसी तरह बहुत सी ऐसी योजनाएं है जिनका लाभ जरूरमंदों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि योगी योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास के लिए समय समय पर विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजना को शुरू करना है। योगी जी के  द्वारा विभिन्न प्रकार की अनेकों योगी योजना निम्न वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पिछड़ा वर्ग तथा मध्यम वर्गीय व्यक्तियों की जरूरतों, आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर आरंभ की गई है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सके योगी योजना के ज़रिये राज्य के विभिन्न वर्गो के नागरिकों सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।