BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

झूठे वायदों के दम पर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा जनता का शोषण करने पर लगी हुई है : नरेश उत्तम पटेल

 


समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बोले प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश में चल रही है परिवर्तन की लहर

 


 विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा

सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर  जिला संगठन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को कहा कि झूठे वायदों के दम पर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा सत्ता में आने के बाद जनता का शोषण करने पर लगी हुई है। दिनों-दिन बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी से जनता बुरी तरह से त्रस्त है। भाजपा सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। आज सरकार की नीतियों से प्रदेश के हालात बुरे से बुरे होते जा रहे है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। वर्तमान प्रदेश सरकार की शोषणकारी नीतियों से त्रस्त जनता उत्तर प्रदेश में परिवर्तन चाहती है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने  बूथ की मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक संशोधन कराने का कार्य करें और जन जन तक समाजवादी पार्टी की विचारधारा को पहुंचाते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, शोषित, वंचितों पर अत्याचार हो रहे। भाजपा अपने राजनैतिक हित साधने के लिए जनता को सम्प्रदाय, जाति में बांटने का काम कर रही है। हमें इससे सतर्क रहने की जरूरत है।  इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष फकीर चंद नागर, वीर सिंह यादव, प्रवक्ता राजकुमार भाटी, महानगर अध्यक्ष महेन्द्र यादव और सुनील चौधरी, नरेंद्र नागर,  दीपक विग, सुधीर तोमर, बृजपाल राठी, जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया, उपदेश नागर, श्याम सिंह भाटी, जगबीर नंबरदार, औरंगजेब अली, इंद्रपाल छोकर, मिंटी खारी, कमल भाटी, विनीत भाटी, प्रमेन्द्र भाटी, अतुल शर्मा, रविंद्र प्रधान पीतांबर शर्मा, जिले सिंह भाटी, कृष्णा चौहान, मेंहदी हसन, डॉ विकास, योगेश चौधरी, देवेंद्र आवाना, सुरेंद्र नागर, बिजेंद्र नागर, राजेश रोही, महेश भाटी, अवनीश भाटी, नवीन भाटी, कुलभूषण शर्मा, विकास तौंगड,  अमित रौनी, अकबर खान, उर्मिला चौधरी ,सुनीता यादव, अक्षय चौधरी, दीपक नागर, शैलेंद्र भाटी, अजीत भाटी, कपिल ननका, लखन यादव, हैप्पी पंडित, सुमित पंडित, जय यादव, सुभाष भाटी, सर्वेश शर्मा, शौकत अली चेची, भरत यादव, सूबे, यादव, विनोद यादव, देवेन्द्र गुर्जर, सुनील भाटी, लोकेश जनमेदा,  विजय गुर्जर, नीरज एडवोकेट, मनोज भाटी, विपिन नागर, सतेंद्र नागर,  सोनू तंवर, कुलदीप भाटी, सीपी सोलंकी, नवाब कुरैशी, कैलाश यादव, हरवीर प्रधान, अनिल नागर, इदरीश कुरैशी, रोशनी सिंह, शिमला यादव, वकील सिद्दीकी, चौधरी हसरूद्दीन, जितेंद्र अग्रवाल, संजीव नागर, प्रशांत भाटी, अकरम चौधरी, राकेश गौतम, योगेश गौतम, सुमित नागर, राहुल आर्यन, विजेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र भाटी, ललित कुमार, सीपी सोलंकी,  नवनीत शर्मा, संजय भाटी, सुमित राणा, ब्रह्मपाल भाटी हिमान्शु मुखिया आदि मौजूद रहे।