BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपाइयों ने किया रामगोविंद चौधरी का स्वागत

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के जनपद गौतमबुद्धनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जेवर टोल, ग्रेटर नोएडा के मोजेरबेयर गोलचक्कर, इटैडा गोलचक्कर आदि स्थानों पर उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। महँगाई दिनों-दिन बढ़ रही है और लोगों के रोजगार खत्म हो रहे है जिससे प्रदेश भर में भूखमरी जैसे हालात पैदा हो गए है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए देश को जाति एवं संप्रदाय वाद की आग में झोंक रही है और लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का काम करे। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान,  फकीर चंद नागर, महेन्द्र यादव, सुधीर तोमर, सुधीर भाटी, उपदेश नागर,औरंगजेब अली, राघवेन्द्र दुबे, रविन्द्र प्रधान, अतुल शर्मा, राजेश रोही, शैलेन्द्र भाटी,देवेन्द्र अवाना, रविन्द्र यादव, योगेश चौधरी, कपिल ननका, लोकेश चौधरी,जय यादव, विजय गुर्जर, हैप्पी पंडित,  कृष्णा चौहान,  ठाकुर रोशनी सिंह, विक्रम टाइगर, शौकत अली,चेची, नवाब कुरैशी, अकबर खान, वकील सिद्दीकी, जितेन्द्र अग्रवाल,  राकेश गौतम, फूल सिंह यादव,  देवेन्द्र गुर्जर, नन्हे खान, इदरीश कुरैशी, गजेन्द्र भाटी, प्रशांत भाटी , विक्रांत चौधरी आदि मौजूद रहे