BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जेवर विधान क्षेत्र में 50 हजार से भी अधिक नए सदस्य बनाए जाएंगेःमनोज चौधरी

 


दनकौर क्षेत्र के ऊंची दनकौर गांव में कांग्रेस का बूथ सदस्यता अभियान संपन्न

 




विजन लाइव/ ऊंची दनकौर

पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर व जेवर विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी मनोज चौधरी ने बूथ सदस्यता अभियान चलाया। बूथ सदस्यता अभियान के क्रम में आज ऊंची दनकौर मेंं दर्जनों की संख्या में नए सदस्य बनाए गए। बूथ सदस्यता अभियान कार्यक्रम मेंं इमरान खान को बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बूथ सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर व जेवर विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी मनोज चौधरी ने कहा कि जेवर विधान क्षेत्र में 50 हजार से भी अधिक नए सदस्य बनाए जाएंगे।


यहां क्षेत्र में बूथ सदस्यता अभियान पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और किसानों के हकों की लड़ाई हमेशा से ही कांग्रेस लड़ती रही है। नोएडा इंटरनेशनल जेवर एयरपोर्ट की आधार शिला के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो अच्छी बात है कि यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है मगर किसानों को भी उनका बाजिब हक मिलना चाहिए। जेवर में विस्थापित किए गए किसानों पर कई तरह की ज्यादतियां भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है जिसके कतई भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। किसानों के और मजदूरों की आवाज बुलंद करने के लिए हमेशा ही कांग्रेस खडी रही है और हमेशा आगे ही रहेगी। जहां तक जेवर एयरपोर्ट से विकास होने का सवाल है तो गौतमबुद्धनगर में जितना भी औद्योगिक विकास हो रहा है इस सबकी नींव कांग्रेस सरकार ने ही रखी थी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा और यहां तक की जेवर तक जो, भी कुछ विकास है ये सब कांग्रेस का ही विजन रहा है। जेवर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का जो भी आदेश होगा, उसका पूरा पालन किया जाएगा। बूथ अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि कांग्रेस किसान और मजदूरों हकों के लिए हमेशा से ही संघर्ष करती है। इस बार चुनाव में जनता कांग्रेस की ओर बडी उम्मीद भरी नजरों से देख कर रही हैं। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में चौकानें वाले परिणाम लेकर आएंगी और सत्ता हासिल करेगी। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष इमरान खान और रविंद्र सिंह, राजेश बसु, राहुल कुमार, अजहरूद्दीन, शाहिद मुनीरी, शमशाद अहमद सैफी, सलमान खान, सलीम सैफी, नदीम सैफी, इकबाल अहमद और निपुण सैनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।