BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर भाजपा जिला इकाई की बैठक कैंप कार्यालय स्वर्णनगरी पर संपन्न

 


11 नवंबर 2021 को माता अन्नपूर्णा जी की प्रतिमा का पुष्प वर्षा ढोल नग़ाड़ा के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगाः विजय भाटी

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर की एक जिला इकाई की बैठक कैंप कार्यालय स्वर्णनगरी पर आयोजित की गई। बैठक का आयोजन आगामी 11 नवंबर को माता अन्नपूर्णा जी यात्रा को लेकर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज गर्ग ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि 11 नवंबर 2021 को माता अन्नपूर्णा जी की प्रतिमा कनाडा से भारत एयरपोर्ट पर पहुंची जो कि 109 वर्ष पहले भारत से माता अन्नपूर्णा जी की प्रतिमा को भारत वाराणसी से कनाडा चुरा करके ले जाई गई थी, जिसे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से वापस भारत लाने का हम सब भारतवासियों को सौभाग्य मिला है और 11 नवंबर को ग़ाज़ियाबाद ज़िले से जनपद गौतमबुद्धनगर में लालकुआं से खेड़ाधर्मपुरा, दुजाना, साधोपुर की झाल, धूममानिकपुर दादरी जीटी रोड चिठहेरा, कोट गांव 8 स्थानों पर पुष्प वर्षा ढोल नग़ाड़ा के साथयात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। माता अन्नपूर्णा की यात्रा का जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर को बनाया गया है। जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि इस यात्रा का भव्य ऐतिहासिक स्वागत होगा, जिसकी तैयारी में कार्यकर्ता लगे हुए हैं और उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए कि जनता जनार्दन ने इस कार्यक्रम में भाग लेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, योगेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, पवन नागर,  पंडित कर्मवीर आर्य, पवन रावल, सत्यपाल शर्मा,गुरूदेव भाटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी तोमर, अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, महेश शर्मा, अशोक शर्मा, मनोज प्रधान, संजय चौहान, सचिन शर्मा आदि दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।