BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ब्राह्मण चेतना परिषद गौतमबुद्धनगर के तत्वाधान में गरीब ब्राह्मण परिवार के लोगों को भोजन और बिस्किट आदि वितरित किए


ब्राह्मण चेतना परिषद का लक्ष्य सभी संगठनों को एक मंच पर लाने का है: सतीश शर्मा

विजन लाइव/ गौतमबुद्धनगर 
ब्राह्मण चेतना परिषद गौतमबुद्धनगर के तत्वाधान में गरीब ब्राह्मण परिवार के लोगों को भोजन और बिस्किट आदि वितरित किए गए। ब्राह्मण चेतना परिषद के गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष सोनू पंडित ने बताया कि ब्राह्मणों के हितों और उत्थान के लिए वैसे तो कितने ही ब्राह्मण संगठन चल रहे हैं किंतु ब्राह्मण चेतना परिषद के संस्थापक उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद हैं। कैबिनेट मंत्री जितेंद्र जितिन प्रसाद के दिशा निर्देशन मे ब्राह्मण चेतना परिषद निरंतर ब्राह्मणों  के उत्थान और विकास के लिए कार्य कर रहा है। गौतमबुद्धनगर में भी ब्राह्मण चेतना परिषद का मुख्य उद्देश्य सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर लाकर मजबूती प्रदान करना है। ब्राह्मण चेतना परिषद के गौतमबुद्धनगर जिला उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण चेतना परिषद के संस्थापक व कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में और गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष सोनू पंडित के दिशा निर्देशन में चेतना परिषद ब्राह्मणों के उत्थान और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है और इसकी शुरुआत दादरी क्षेत्र में गरीब ब्राह्मणों को भोजन , बिस्कुट आदि वितरित करके की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण चेतना परिषद का लक्ष्य सभी संगठनों को एक मंच पर लाने का है और सभी साथ मिलकर गरीब ब्राह्मण परिवारों की मदद करने का है। दादरी में ब्राह्मण चेतना परिषद ने गरीब लोगों में खाना वितरण किया ,ऐसे ही प्रयास लगातार करते रहेंगे।