BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

हिंदु युवा वाहिनी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

 





विजन लाइव/दनकौर

 हिंदु युवा वाहिनी  गौतमबद्धनगर व दनकौर मंडल की टीम ने  भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनको  पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ ली। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के जिला संगठन महामंत्री नवीन शर्मा ने कहा कि हम शास्त्री जी के सपने को तब साकार कर सकते हैं जब राजनीति से भ्रष्टाचार को खत्म करके किसानों और मजदूरों की समस्याओं को हल कर सरकार में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जब हम अपने मन को साफ कर लेंगे। क्योंकि बिना साफ मन के और बिना स्वच्छ आत्माओं के समाज की कुरीतियों को दूर नहीं किया जा सकता। मन को मिलाकर दूषित आत्माओं से देश को स्वच्छ नहीं किया जा सकता है। इस मौके पर जिला मंत्री विकास शर्मा,जिला मंत्री हर्ष नागर, जिला कार्यकारिणी सदस्य ललित कसाना,मंडल मीडिया प्रभारी अनुज नागर, मंडल सहसंयोजक देव कुमार,मंडल महामंत्री प्रिंस कुमार,मंडल मंत्री संजय सैनी आदि मौजूद रहे।