BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

धनौरी कलां गांव की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया ने ज्ञापन सौंपा

 


विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा

यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव धनौरी कलां में मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉक्टर अरुण वीर सिंह को संबोधित पत्र सौंपकर मांग की। समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान के नेतृत्व में सौंपा गया। करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांव धनौरी कलां में मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु संगठन के कार्यकर्ताओं ने यमुना प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉ अरूणवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि धनौरी कलां गांव में श्मशान घाट के निर्माण,खेलकूद का मैदान,स्ट्रीट लाइट, नाले के निर्माण एवं बढ़ते हुए मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए फागिंग एवं लारवा के छिड़काव की मांग की गई है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि गांव में स्ट्रीट लाइट नहीं होने की वजह से अंधेरा छाया रहता है, वही मच्छरों के प्रकोप को बढ़ते हुए गांव में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिस वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक डॉक्टर अरूणवीर सिंह ने आश्वासन दिया है कि गांव में नियमित रूप से लारवा का छिड़काव एवं फागिंग कराई जाएगी। जल्द ही श्मशान घाट एवं खेलकूद के मैदान का निर्माण भी कराया जाएगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम प्रधान, संजय भैया, रवि भाटी, सुशील चौधरी, अभिषेक चौधरी, सागर, अभिषेक, पंकज, नरेंद्र सोलंकी, सत्यपाल सोलंकी, आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।