BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दहशत: नोएडा और ग्रेनो में डेंगू के 21 मरीज मिले

 

जिले में डेंगू के 21 नए मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को की। अब कुल मरीजों की संख्या 425 हो गई है। अक्तूबर महीने में डेंगू के मरीजों में लगातार इजाफा हुआ।

जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में 500 से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों में ज्यादातर रैपिड किट से डेंगू पॉजिटिव हैं, लेकिन बिना एलाइजा किट से जांच किए स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों में बीमारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं करेगा। लिहाजा मरीजों के नमूने की क्रॉस जांच जिला अस्पताल में की जाएगी। अक्तूबर महीने में डेंगू के 360 मरीज मिले हैं, जबकि सितंबर में मरीजों की संख्या 65 थी।

स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों के अनुसर 15 नवंबर तक मरीजों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से घरों का निरीक्षण कर रहा है। कई घरों में डेंगू के लार्वा भी मिले हैं। इन स्थानों पर दवाओं का छिड़काव कराया गया है। प्राधिकरण भी दवाओं के छिड़काव के साथ ही शहर में फॉगिंग करा रहा है। डेंगू से पीड़ित एक मरीज की मौत अब तक हुई है। वहीं बीमारी के पांच संदिग्ध मरीजों की मौत भी इलाज के दौरान हुई है।