BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर उ0 प्र0 व्यापार मंडल पदाधिकारयों ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा

 



 

0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन का दो दिवसीय व्यापारी सम्मेलन व त्रिवार्षिक चुनाव वृंदावन में संपन्न

 




विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन का दो दिवसीय व्यापारी सम्मेलन व त्रिवार्षिक चुनाव वृंदावन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना और श्रीकांत शर्मा और उ0 प्र0 सरकार के पूर्व वित्त मंत्री व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भाजपा राजेश अग्रवाल ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में मुकुंद मिश्रा को निर्विरोध संगठन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। जिला कोषाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को गौतमबुधनगर में व्यापारियों को हो रही समस्याओं जिसमें खासकर आरा मशीन लाइसेन्स के बारे में पत्र सौंप कर अवगत कराया। कैबिनेट सतीश महाना के द्वारा जल्द ही उक्त समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सम्मेलन में सभी जिलों के लगभग 1000 व्यापारी पहुंचे। ग्रेटर नोएडा गौतमबुधनगर से उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के ज़िलाध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल और मनोज गर्ग, सौरभ बंसल,कुलदीप शर्मा,मुकुल गोयल,मुकेश वार्ष्णेय,के.के. शर्मा,संजय गर्ग आदि पदाधिकारी और कार्यकताओं ने हिस्सा लिया।