BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पन्नाधाय तीज क्वीन रही और लोकगीत में सविता पांडे ने पहला स्थान प्राप्त किया और स्पेशल डांस परफॉर्मेंस में रुचि तौंगड़, डॉक्टर रूबल सिंह और निधि नागर ने बहुत ही बेहतरीन लोक नृत्य की प्रस्तुति दी

 


 



माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट के द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा ग्रेटर नोएडा में किया

 


अतिथि श्रीमती राजबाला भाटी, महामेधा नागर,  ममता भड़ाना, गीता गुर्जर, पीसीएस विनीता कसाना,सरस्वती चंद्रिका लोहिया का तिलक लगाकर स्वागत किया 

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट के द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा ग्रेटर नोएडा में किया गया। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर और उपाध्यक्ष नूतन भाटी ने इस अवसर पर उपस्थित अतिथि श्रीमती राजबाला भाटी, महामेधा नागर,  ममता भड़ाना, गीता गुर्जर, पीसीएस विनीता कसाना,सरस्वती चंद्रिका लोहिया का तिलक लगाकर स्वागत किया। तीज महोत्सव कोर कमेटी के सदस्य श्रीमती साक्षी कसाना, सुनीता खटाना, मीनाक्षी एडवोकेट, शशि लोहमोड़, डॉक्टर निकिता नागर, वंदना शर्मा, कविता खटाना, कुमारी अजय, अंजलि चौहान, कृष्णा खटाना, रितु कपासिया, निर्मल डेढा, काव्या खटाना आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम में झूला सेल्फी प्वाइंट आकर्षण के केंद्र रहे। रैंप वॉक में बढ़.चढ़कर महिलाओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न लोकगीत और नृत्य कला जो दो श्रेणियों में रखी गई एक 20 वर्ष आयु से नीचे और एक 20 वर्ष की आयु वालों की बहनों के लिए दोनों श्रेणियों में 7 वर्ष से लेकर के 50 साल तक इन महिलाओं ने अपने नृत्य कला को प्रदर्शित किया, जिसमें लोकगीत पर नृत्य कर प्रथम पुरस्कार विजेता 20 वर्ष से कम आयु श्रेणी में तमन्ना भाटी रही और 20 वर्ष से ज्यादा आयु नृत्य प्रतियोगिता में धामनी शर्मा प्रथम रही। रैंप वॉक  में श्रद्धा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पन्नाधाय तीज क्वीन रही और लोकगीत में सविता पांडे ने पहला स्थान प्राप्त किया और स्पेशल डांस परफॉर्मेंस में रुचि तौंगड़, डॉक्टर रूबल सिंह  और निधि नागर ने बहुत ही बेहतरीन लोक नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसमें उनको स्पेशल पुरस्कार से सम्मानित किया गया और पन्नाधाय तीज क्वीन को भी सम्मानित किया गया जो भी प्रतियोगिता रखी गई उनके निर्णायक ममता शर्मा, रेनू, सुनीता रानी ने बहुत पारदर्शिता से परिणामों घोषणा की। ऑक्सफोर्ड स्कूल की खेड़ा ब्रांच और पीपलका ब्रांच की प्रिंसिपल नीना और अनीता सिंह की इस कार्यक्रम में अहम भूमिका रही। हरियाणा, दिल्ली, नोएडा और बागपत से महिलाओं ने आकर के तीज उत्सव को बड़ी धूम.धाम से मनाया। माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा गुर्जर ने बताया कि महिला सशक्तिकरण अपने रीति.रिवाजों के साथ.साथ अपनी संस्कृति को कैसे बचाया जा सकता है। ट्रस्ट की उपाध्यक्ष नूतन भाटी ने बताया कि कोरोना की गाइडलाइन को मानते हुए प्रोग्राम का आयोजन किया गया और आगे भी माता गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट और ऑक्सफोर्ड स्कूल मिलकर के इस तरह के आयोजन करता रहेगा।