BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दनकौर में हिंदू युवा वाहिनी मंडल दनकौर के द्वारा 75 वां स्वतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया

 



महाभारत कालीन द्रोणाचार्य मंदिर से तिरंगा यात्रा दनकौर कसबे के मुख्य बाजारों से निकालकर द्रोणाचार्य मंदिर पर संपन्न हुई

 



जब मंगल पांडे को अंग्रेजों ने गोली मारी, तभी से देश में आजादी के लिए लड़ाई शुरू हो गईः विवेक सिंह राघव 

विजन लाइव/दनकौर

दनकौर में हिंदू युवा वाहिनी मंडल दनकौर के द्वारा 75 वां स्वतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता जिला प्रभारी मदन प्रधान व संचालन मंडल अध्यक्ष नवीन पंडित ने किया। जब कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेली विभाग प्रभारी विवेक सिंह राघव रहे व थाना दनकौर इंस्पेक्टर अरविन्द पाठक, कसबा चौकी इंचार्ज अभय प्रताप सिंह, कसबा चौकी से योगेंद्र चौधरी को भगवान हनुमान प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर महाभारत कालीन द्रोणाचार्य मंदिर से तिरंगा यात्रा दनकौर कसबे के मुख्य बाजारों से निकालकर द्रोणाचार्य मंदिर पर संपन्न हुई और फिर मुख्य अतिथि विवेक सिंह राघव ने ध्वजारोहण किया। विभाग प्रभारी विवेक सिंह राघव ने बताया कि अंग्रेजों से आजादी दिलाने में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने सालों तक संघर्ष किया था। इस संघर्ष की शुरुआत तब से हुई जब मंगल पांडे को अंग्रेजों ने गोली मारी थी। तभी से देश में आजादी के लिए लड़ाई शुरू हो गई थी। इसके बाद तो महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय और खुदीराम बोस जैसे सैनानियों ने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। इस संघर्ष में सबसे अहम योगदान महात्मा गांधी का माना जाता है। उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए सत्याग्रह आंदोलन चलाया और कई बार तो उन्हें जेल भी जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और समय.समय पर अपने आंदोलनों के जरिए अंग्रेजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर स्वयंसेवक संघ प्रचारक रोहित, मंडल कार्यकर्ता पवन शर्मा, र मंडल प्रभारी शिवम गोयल, मंडल महामंत्री विकास शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, मंडल गौ रक्षा प्रमुख अभिषेक सैनी, मंडल मंत्री महेश नाथ, मंडल मंत्री दीपक चौधरी, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनू शर्मा, मंडल मंत्री प्रिंस कुमार, मंडल कार्यकर्ता शिवा चौहान, मंडल कार्यकर्ता ललित कसाना, मंडल कार्यकर्ता हर्ष नागर, मंडल सह संयोजक देव कुमार, मंडल कार्यकर्ता सचिन राणा, मंडल कार्यकर्ता गंगा राम पंडित, मंडल कार्यकर्ता एडवोकेट राघव सिंघल,भाजपा मंडल महामंत्री अमित नागर,मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा,दनकौर नगर सभासद हरिदत्त शर्मा, नरेंद्र नागर, अजीत चौहान और ब्रज अत्री,तारा चंद, नरेश नाथ, पंकज कौशिक आदि कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।