BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

बुलंदशहर एवं औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद में हो रहे जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं राक्षस रूपी भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही आंदोलन खड़ा किया जाएगाः चौधरी प्रवीण भारतीय

 


सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं एवं करप्शन फ्री इंडिया संगठन का विस्तार हेतु बैठक संपन्न

 


विजन लाइव/ सिकंदराबाद

सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं एवं करप्शन फ्री इंडिया संगठन का विस्तार हेतु किरणपाल सिंह के आवास पर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जोखाबाद निवासी प्रेमराज भाटी को करप्शन फ्री इंडिया का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सुखबीर नेताजी ने की एवं संचालन आदेश पहलवान ने किया। करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र के गांव जोखाबाद में संगठन की बैठक कर औद्योगिक क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया एवं संगठन का विस्तार करते हुए जोखाबाद निवासी चौधरी प्रेम राज भाटी को प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि प्रेमराज भाटी के संगठन में आने से सिकंदराबाद क्षेत्र एवं जनपद बुलंदशहर के विभिन्न ब्लॉक एवं तहसीलों पर जल्द ही कार्यकारिणी घोषित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जनपद बुलंदशहर के प्रत्येक गांव में ग्राम अध्यक्ष एवं सदस्यों की टीम बनाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जनपद बुलंदशहर एवं औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद में हो रहे जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण एवं राक्षस रूपी भ्रष्टाचार के खिलाफ जल्द ही आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण, संरक्षक संजय भैया, शिवकुमार कसाना, रवि पहलवान, जितेंद्र चेची, नीरज भाटी, देवेंद्र गुर्जर, धीर सिंह भाटी, अमित मुखिया, विजय पाल सिंह, अर्जुन सिंह एडवोकेट, जितेंद्र भाटी, विजय कुमार शर्मा, पवन कुमार, राजू भाटी, एलकार भाटी, शेर सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।