BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के खिलाफ गोरिल्ला युद्ध की तैयारी में किसान एकता संघ

 


किसान एकता संघ के किसान जागरूकता अभियान की बैठक नोएडा सैक्टर 122 पृथला गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

किसान एकता संघ के किसान जागरूकता अभियान की बैठक नोएडा सैक्टर 122 पृथला गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह ने बताया कि गौतमबुद्धनगर में तीन विकास प्राधिकरण हैं और किसानों की समस्याओं को तीनों प्राधिकरणो द्वारा अनदेखा किया जा रहा है, जिससे जिले के किसानों भारी आक्रोश है। इसको लेकर किसान एकता संघ जिले के तीनों प्राधिकरणो पर आंदोलन करेगा। इस क्रम में 28 जुलाई को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए विजेंद्र यादव को प्रदेश सचिव युवा,अतुल यादव को एनसीआर अध्यक्ष नोएडा, अरूण भडाना को जिला सचिव युवा,गिरीश कुमार को जिला संगठन मंत्री युवा,  विनोद यादव नोएडा महानगर उपाध्यक्ष,मुकीमुद्दीन खान को नोएडा महानगर महासचिव तथा शकील खान को नोएडा महानगर सचिव मनोनीत किया गया। इस मौके ब्रिजेश भाटी,रमेश कसाना,गीता भाटी,सतीश कनारसी,जगदीश शर्मा,विकास भाटी,कृष्ण नागर,कृष्ण पंडित,धर्मपाल यादव,अमित अवाना,मिथिलेश भाटी,अर्चना चौधरी, राजेंद्र चौहान ,सुभाष यादव,जयमल यादव,प्रदीप भाटी,दुर्गेश शर्मा,ओमबीर यादव,सुभाष यादव,मनोज यादव,विनोद पहलवान आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।